CG NEWS : बिलासपुर घरघोड़ा / हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेहरू नगर चौक पर ध्वज वितरण किया। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और अमर अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक बूथ पर 50 ध्वज बांटे जा रहे हैं। नेहरू नगर स्थित साईं मंदिर चौक पर स्टॉल लगाकर स्थानीय नागरिकों को तिरंगा दिया गया, साथ ही कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर भी ध्वज वितरित किए।
CG NEWS : इस अवसर पर कार्यक्रम के जिला सहसंयोजक अजीत सिंह भोगल ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय की शान है और 13 से 15 अगस्त तक हर घर पर इसे फहराना चाहिए। नागरिक भी उत्साहपूर्वक ध्वज लेकर गए। कार्यक्रम में नेहरू नगर वार्ड पार्षद कार्तिक यादव, अमित चतुर्वेदी, वैभव गुप्ता, ध्रुव देवांगन, कंचन श्रीवास्तव, मनमोहन देवांगन, संतोष कौशिक, चंदू पटेल, सुभाष जाना समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।











