1. शराब के नशे में रफ्तार का कहर – भोपाल में MP04-CQ-4409 कार से युवक ने 4-5 लोगों को रौंदा, एक की हालत गंभीर। ड्राइवर फरार, 2 साथी पुलिस हिरासत में।
2. मध्यप्रदेश में फिर बरसेंगे बादल – 13-14 अगस्त से तेज बारिश के आसार, 12 जिलों में येलो अलर्ट, बाकी जगह हल्की बारिश।
3. निजी स्कूलों पर कार्रवाई के आसार – 8 अगस्त तक शपथ पत्र नहीं जमा, अब तक केवल 10,205 स्कूलों ने दी जानकारी, 34 हजार से ज्यादा हैं प्रदेश में।
4. किसानों को मिलेगा मुआवजा – पीएम फसल बीमा योजना के तहत देशभर के 30 लाख किसानों को 3,200 करोड़ की राशि, MP के किसानों को 1,156 करोड़।
5. भोपाल में होटल-रेस्टोरेंट पर QR कोड – लाइसेंस पर लगेगा कोड, स्कैन करते ही पूरी जानकारी और शिकायत दर्ज करने की सुविधा।













