Indore News : इंदौर। शहर में ट्रैफिक सुरक्षा को लेकर कलेक्टर द्वारा जारी किए गए “नो हेलमेट-नो पेट्रोल” आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग बिना हेलमेट के पेट्रोल पाने के लिए दूध की टंकी का ढक्कन सिर पर रखकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और प्रशासन की सख्ती पर सवाल खड़े कर रहा है।
Indore News : बताया जा रहा है कि आदेश के बाद कई पेट्रोल पंप पर हेलमेट न होने पर पेट्रोल देने से मना किया जा रहा था, जिसके बाद इंदौर के जुगाड़ू लोग दूध की टंकी के ढक्कन को हेलमेट की जगह सिर पर रखकर पेट्रोल भरवा रहे हैं। इस अजीबोगरीब तरकीब ने नियमों की गंभीरता पर भी सवालिया निशान लगा दिया है।
मामला सामने आने के बाद भी पेट्रोल पंप संचालक नियमों को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। प्रशासन द्वारा दिए गए सख्त निर्देश के बावजूद यह मजाक प्रशासनिक आदेश की कमजोरी को उजागर कर रहा है। फिलहाल कलेक्टर कार्यालय और ट्रैफिक पुलिस ने इस वीडियो का संज्ञान लिया है और मामले में उचित कार्रवाई की बात कही है।









