Tuesday, April 7, 2026
27.1 C
Raipur

TOP 10 News Today 4 Aug 2025 : निशाने पर आज : चैतन्य बघेल की फिर बढ़ी रिमांड, छत्तीसगढ़ में ‘हाफ बिजली बिल’ योजना में बड़ा बदलाव, रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की ठगी, 37 जरूरी दवाओं की कीमतों में 15% तक कटौती, सांसद की चेन लूटकर फरार लुटेरे…..समेत देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें

1 . चैतन्य बघेल की फिर बढ़ी रिमांड

CG BREAKING : रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दोनों ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका लगाई थी, जिसमें CBI और ED की जांच शक्तियों और उनके अधिकार क्षेत्र को चुनौती दी गई थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट की डबल बेंच ने सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी। साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को इस मामले पर जल्द सुनवाई करने के निर्देश भी दिए गए हैं। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने यह आदेश सुनाया। इस बीच, चैतन्य बघेल की रिमांड खत्म होने पर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 अगस्त को होगी।

2 . छत्तीसगढ़ में ‘हाफ बिजली बिल’ योजना में बड़ा बदलाव

CG Breaking : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की लोकप्रिय ‘हाफ बिजली बिल’ योजना में बड़ा बदलाव करते हुए इसका दायरा सीमित कर दिया है। अब इस योजना का लाभ केवल उन्हीं घरेलू उपभोक्ताओं को मिलेगा जिनकी मासिक बिजली खपत 100 यूनिट या उससे कम है। पहले यह सुविधा 400 यूनिट तक की खपत पर लागू थी, लेकिन ऊर्जा विभाग ने अब इसे संशोधित कर नई गाइडलाइन जारी की है।

3  .37 जरूरी दवाओं की कीमतों में 15% तक कटौती…

Modi Government : नई दिल्ली। आम जनता को राहत देने के लिए मोदी सरकार ने शनिवार को 37 आवश्यक दवाइयों की कीमतें घटा दी हैं। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने दिल, डायबिटीज, बुखार, इंफेक्शन और सूजन जैसी आम बीमारियों में इस्तेमाल होने वाली दवाओं की कीमतों में 10 से 15% तक कमी की है। दवाओं की यह नई दरें ड्रग्स प्राइज कंट्रोल ऑर्डर (DPCO), 2013 के तहत अधिसूचित की गई हैं और ये कुल 35 दवाओं या उनके फॉर्मूलों पर लागू होंगी। Paracetamol से लेकर Statins तक सस्ती होंगी दवाएं सरकार ने जिन दवाओं के दाम घटाए हैं, उनमें पेरासिटामोल, एटोरवास्टेटिन, एमोक्सिसिलिन, मेटफॉर्मिन जैसे आम जीवन से जुड़ी दवाएं शामिल हैं। अब Dr. Reddy’s और Cadila जैसी कंपनियों की दर्द-बुखार की टैबलेट्स क्रमशः ₹13 और ₹15.01 में मिलेंगी। वहीं हृदय रोगियों के लिए एटोरवास्टेटिन-क्लोपिडोग्रेल कॉम्बिनेशन टैबलेट की कीमत ₹25.61 प्रति टैबलेट तय की गई है।

4 . रायपुर में डॉक्टर से 1.5 करोड़ की ठगी

Chhattisgarh Fraud : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बेहद चौंकाने वाला धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां मरीज बनकर क्लीनिक में घुसे एक परिवार ने डॉक्टर के भरोसे को तोड़ते हुए 1.5 करोड़ रुपये की ठगी कर डाली। शंकर नगर के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी. बालाकृष्णा ने सिविल लाइंस थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने मनोज चांवला, उनकी पत्नी खुशबू चांवला और अन्य पर अमानत में खयानत और गबन का गंभीर आरोप लगाया है।

5 . VIP जोन में भी बेखौफ लुटेरे, सांसद की चेन लूटकर फरार, दिल्ली में कानून व्यवस्था पर सवाल…

New Delhi : नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले चाणक्यपुरी इलाके में सोमवार सुबह एक सनसनीखेज घटना घटित हुई, जब तमिलनाडु की मयिलादुथुराई लोकसभा सीट से सांसद आर. सुधा रामकृष्णन की सोने की चेन बाइक सवार बदमाशों ने लूट ली। सांसद आर. सुधा तमिलनाडु भवन में निवास करती हैं और रोज की तरह आज सुबह सैर पर निकली थीं, तभी पोलैंड दूतावास के पास यह वारदात हो गई। घटना के दौरान बदमाशों ने उन्हें धक्का दिया, जिससे उन्हें हल्की चोटें भी आईं।

6 . भ्रष्टाचार का खुला साम्राज्य.. खेत के बीच बना पुल, न सड़क न रास्ता…

सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में सरकारी तंत्र की लापरवाही और भ्रष्टाचार की हद पार कर देने वाला मामला सामने आया है। देवसर जनपद की नौढ़िया ग्राम पंचायत में लगभग 6 लाख रुपये की लागत से एक पुल का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन हैरानी की बात यह है कि यह पुल न तो किसी नदी पर बना है और न ही नाले पर, बल्कि सीधे खेत के बीचों-बीच खड़ा कर दिया गया है। सबसे बड़ी विडंबना यह है कि इस पुल तक पहुंचने का कोई रास्ता ही नहीं है, न सड़क है और न ही इसके आसपास कोई पगडंडी।

7  .हीं रहे शिबू सोरेन, 81 वर्ष की उम्र में दिल्ली में ली अंतिम सांस

रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी आंदोलन के पुरोधा शिबू सोरेन का आज सुबह दिल्ली के श्री गंगा राम अस्पताल में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे बीते एक महीने से किडनी संक्रमण और ब्रोंकाइटिस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा था, लेकिन आज सुबह 8:56 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके बेटे और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खुद पिता के निधन की पुष्टि करते हुए कहा— “आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं, आज मैं शून्य हो गया हूं।”

8 . बयानार कैंप में BSF जवान ने खुद को मारी गोली…..

कोंडागांव। Kondagaon News : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कोंडागांव जिले के बयानार क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह दर्दनाक घटना देर रात की बताई जा रही है। जवान की आत्महत्या के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जवान ने खुदकुशी से पहले पूरी घटना को मोबाइल में रिकॉर्ड किया।

9 . एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी आत्मदाह की धमकी

Indore News : इंदौर। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इंदौर में कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष ने मैच रद्द नहीं होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि पाकिस्तान के साथ यह मुकाबला होता है, तो वे अपने एक साथी कार्यकर्ता के साथ 14 सितंबर को इंदौर में सार्वजनिक रूप से आत्मदाह करेंगे।

10 . शराब माफिया का कॉकटेल खेल जारी, खुलेआम पेटियों में धड़ल्ले से बिक रही शराब….

Raipur News : रायपुर | छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शराब की कालाबाजारी पर लगाम कसने के लिए सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, जिसमें एक व्यक्ति को एक बार में सिर्फ एक बोतल शराब देने का नियम है। यह नियम देशी, विदेशी, प्रीमियम ब्रांड्स और बीयर सभी पर लागू है। लेकिन राजधानी रायपुर की हकीकत इस नियम को ठेंगा दिखा रही है।

 

 

Share The News

Latest YouTube Videos

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Raipur Ram Mandir Live: राम मंदिर से संध्या आरती LIVE: भगवान श्री राम की आरती का सीधा प्रसारण

Khauff The Digital War  ख़ौफ़   द डिजिटल वॉर,  कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Khauff The Digital War ख़ौफ़ द डिजिटल वॉर, कैसे होता है फ्रॉड, SSP शशि मोहन के इस फिल्म में...

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Raghav Chaddha:राघव चड्ढा को क्यों हटाया!,“घायल हूं इसलिए घातक हूं,कहा-सबको बेनकाब किया जाएगा...#aap

Latest YouTube Shorts

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

शादी के बाद भी लोग ढूंढ रहे हैं “दूसरा पार्टनर”...#love #aap #lovelife

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

AC गैस भराई के दौरान विस्फोट, 2 की हालत नाजुक...#viralnews #news #cg

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

अंबिकापुर में दिल दहला देने वाला हादसा, घटना ने सभी को झकझोर दिया...#ambikapur #cg #shorts

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

रायपुर में दर्दनाक हादसा: 8 फीट मिट्टी में जिंदा दफन हुआ मजदूर, मौत से मचा हड़कंप...#raipur #cg

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

प्यार, दर्द… और फिर एक फिल्मी हीरो की एंट्री!#love #shorts

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

टोल प्लाजा पर युवती का हंगामा वायरल, नशे में बैरिकेड तोड़े और किया बवाल...#viral #shorts #viralreel

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर पुलिस का ‘ऑपरेशन ड्रोन’! हरियाणा से दबोचा अंतरराज्यीय गैंग का सदस्य

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :इंदौर की कनाड़िया पुलिस ने 'ऑपरेशन...

Related Articles

Popular Categories