Sarkari Naukari : BRLPS में 2000 से ज्यादा पदों पर निकली वैकेंसी, 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट युवाओं के लिए सुनहरा मौका

Parivesh
Sarkari Naukari

पटना। Sarkari Naukari : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी है। बिहार ग्रामीण आजीविका संवर्धन सोसाइटी (BRLPS) ने युवाओं को रोजगार देने के लिए 2000 से अधिक पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। इस भर्ती प्रक्रिया में 12वीं पास अभ्यर्थी से लेकर स्नातक और पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रीधारी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Sarkari Naukari : BRLPS की इस भर्ती में कौन कर सकता है आवेदन?

इस वैकेंसी में सामुदायिक समन्वयक, लेखाकार, कार्यालय सहायक, ब्लॉक परियोजना प्रबंधक, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक और ब्लॉक आईटी कार्यकारी जैसे विभिन्न पद शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस भर्ती में सामान्य उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 37 वर्ष रखी गई है, वहीं महिलाओं और आरक्षित वर्गों के लिए यह सीमा 40 से 42 वर्ष तक है। खास बात यह है कि सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी 61 वर्ष तक आवेदन कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया कैसी होगी?

BRLPS ने चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) तय की है। परीक्षा में सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। वहीं, कार्यालय सहायक और ब्लॉक आईटी कार्यकारी पद के लिए अतिरिक्त टाइपिंग टेस्ट भी लिया जाएगा।

Sarkari Naukari

योग्यता और वेतनमान

  • सामुदायिक समन्वयक के लिए 12वीं पास (महिला) और स्नातक (पुरुष) उम्मीदवार पात्र हैं। वेतन 15,990 रुपये प्रतिमाह निर्धारित है।

  • लेखाकार के लिए वाणिज्य स्नातक होना अनिवार्य है और वेतन 22,662 रुपये मिलेगा।

  • कार्यालय सहायक, ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर, आजीविका विशेषज्ञ, क्षेत्र समन्वयक और ब्लॉक आईटी कार्यकारी पदों के लिए भी संबंधित डिग्रियों की जरूरत है, जिनके वेतनमान 15,990 रुपये से लेकर 36,101 रुपये प्रतिमाह तक हैं।

कैसे करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार BRLPS की आधिकारिक वेबसाइट (brlps.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि और विस्तृत दिशा-निर्देश वेबसाइट पर जल्द जारी किए जाएंगे।

क्यों खास है यह भर्ती?

BRLPS की यह भर्ती खास तौर पर उन युवाओं के लिए बड़ी राहत है, जो लंबे समय से सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हैं। ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में काम करने का यह अवसर योग्य उम्मीदवारों के लिए सुनहरा मौका साबित हो सकता है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *