Saturday, August 15, 2026
Home Madhya Pradesh Jabalpur News : पासपोर्ट फर्जीवाड़ा का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश,...

Jabalpur News : पासपोर्ट फर्जीवाड़ा का बड़ा खुलासा: अंतरराष्ट्रीय गिरोह का पर्दाफाश, ATS ने एक और अफगान नागरिक को किया गिरफ्तार

0
92
Jabalpur News
Jabalpur News

Jabalpur News : जबलपुर। मध्यप्रदेश एटीएस ने जबलपुर से फर्जी दस्तावेजों के जरिए पासपोर्ट बनवाने वाले अंतरराष्ट्रीय गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अफगानिस्तानी नागरिक अकबर के रूप में हुई है। इससे पहले इसी गिरोह के अफगान नागरिक सोहबत खान को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

Jabalpur News : पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि अकबर सहित 20 से अधिक अफगान नागरिकों ने जबलपुर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट तैयार करवाए हैं। इस मामले में तीन भारतीय नागरिक – दिनेश गर्ग, महेंद्र सुखदान और चंदन ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इन पर फर्जी दस्तावेज तैयार कराने में मदद करने का आरोप है।

Jabalpur News : फिलहाल एटीएस की टीमें मध्यप्रदेश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में भी छापेमारी अभियान चला रही हैं। अब तक की जांच में लाखों रुपये के लेनदेन की जानकारी सामने आई है। अधिकारियों का कहना है कि इस मामले में जल्द ही और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Jabalpur News : यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के कारण एजेंसियां सतर्कता से जांच कर रही हैं और विदेशी नागरिकों की भूमिका के साथ स्थानीय नेटवर्क को भी खंगाला जा रहा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here