Saturday, August 15, 2026
Home Chhattisgarh Indore News : एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता...

Indore News : एशिया कप में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता ने दी आत्मदाह की धमकी….

0
138
Indore News
Indore News

Indore News : इंदौर। एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। इंदौर में कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष ने मैच रद्द नहीं होने पर आत्मदाह करने की धमकी दी है। उन्होंने साफ कहा है कि यदि पाकिस्तान के साथ यह मुकाबला होता है, तो वे अपने एक साथी कार्यकर्ता के साथ 14 सितंबर को इंदौर में सार्वजनिक रूप से आत्मदाह करेंगे।

Indore News : कांग्रेस कार्यकर्ता ने यह कदम पाकिस्तान के आतंकवाद के विरोध में उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने पिछले दिनों हुए पहलगाम आतंकी हमले का हवाला देते हुए कहा कि जब तक पाकिस्तान आतंकवाद पर अंकुश नहीं लगाता, तब तक भारत को उसके साथ किसी भी स्तर पर खेल संबंध नहीं रखने चाहिए।

इस मामले में कांग्रेस सेवादल के कार्यवाहक अध्यक्ष ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भी भेजा है। पत्र में उन्होंने पाकिस्तान के साथ मैच रद्द करने की मांग करते हुए लिखा है कि यदि सरकार इस पर फैसला नहीं लेती, तो वे आत्मदाह जैसा कदम उठाने को मजबूर होंगे।

Indore News

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के शहीदों का अपमान हम नहीं सह सकते। भारत-पाकिस्तान मैच सिर्फ खेल नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वाभिमान का मामला है। उन्होंने बीसीसीआई पर भी पाकिस्तान के प्रति नरम रुख अपनाने का आरोप लगाया और देशवासियों से अपील की कि वे इस मुद्दे पर अपनी आवाज बुलंद करें।

फिलहाल प्रशासन इस बयान को गंभीरता से लेते हुए सतर्क हो गया है। पुलिस और जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखते हुए संबंधित कांग्रेस नेताओं से संपर्क साधा है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here