Saturday, August 15, 2026
Home National राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भिलाई की अस्मी खरे को खास बुलावा, आखिर...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का भिलाई की अस्मी खरे को खास बुलावा, आखिर किस उपलब्धि पर मिला यह सम्मान?

0
129
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : भिलाई। भिलाई की होनहार छात्रा अस्मी खरे (Asmi Khare) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘एट होम’ स्वागत समारोह में शामिल होने का विशेष आमंत्रण मिला है। अस्मी को यह सम्मान अपनी टीम ‘कोडिंग विजार्ड’ का नेतृत्व करते हुए स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन 2024 (SIH 2024) में उल्लेखनीय सफलता हासिल करने पर दिया गया है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू : अस्मी वर्तमान में भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT), दुर्ग से कंप्यूटर साइंस में स्नातक की पढ़ाई कर रही हैं। उनकी टीम ने गेल इंडिया के लिए एक अत्याधुनिक जियो-लोकेशन आधारित उपस्थिति प्रणाली (Geo-Location Based Attendance System) विकसित की है, जो बिना मानवीय हस्तक्षेप के जीपीएस के जरिए उपस्थिति दर्ज करने में सक्षम है। विशेष बात यह है कि इस तकनीक में इंटरनेट की अनुपलब्धता वाले क्षेत्रों में ऑफलाइन उपस्थिति दर्ज करने और आपातकालीन स्थितियों में त्वरित अलर्ट भेजने जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। अस्मी की टीम में यशवर्धन सिंह, विपिन कुमार गौतम, प्रथम साहू, मयंक देशलहरा और जतिन कुंजाम जैसे प्रतिभाशाली युवा शामिल हैं।

एनआईटी श्रीनगर में आयोजित इस हैकाथॉन में उनकी टीम की जीत के बाद अस्मी को देश की सात सर्वश्रेष्ठ टीम लीडर्स में चयनित किया गया है, जिन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने का अवसर मिलेगा। अस्मी ने इस ऐतिहासिक आमंत्रण पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, “यह मेरे जीवन का स्वर्णिम पल है। राष्ट्रपति भवन में अपने शहर और प्रदेश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए गर्व की बात है।”

अस्मी खरे पूर्व में भी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई तकनीकी प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुकी हैं। वे अनिल खरे और स्मिता खरे की बेटी हैं। अब वे उन चुनिंदा नवाचारधर्मी युवाओं में शामिल हो गई हैं, जिन्हें देश की प्रथम नागरिक से रूबरू होने का सम्मान प्राप्त होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here