CG NEWS : डीएमएफ फंड का दुरुपयोग! ननकीराम कंवर ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, सड़क निर्माण स्वीकृति निरस्त करने की मांग

CG NEWS : कोरबा: पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और पत्र लिखकर बाल्को को डीएमएफ फंड से लाभ पहुंचाने की शिकायत की है। इस बार उन्होंने दर्री डेम से बाल्को परसाभाटा तक स्वीकृत सड़क निर्माण पर आपत्ति जताई है। कंवर का आरोप है कि यह स्वीकृति बाल्को कंपनी को अनुचित लाभ पहुंचाने और भ्रष्टाचार की मंशा से जिला खनिज न्यास मद (DMF) से की गई है।

CG NEWS : अपने पत्र में ननकीराम कंवर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री जी. किशन रेड्डी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और छत्तीसगढ़ शासन के खनिज संसाधन विभाग को संबोधित करते हुए कहा है कि यह सड़क निर्माण बाल्को कंपनी की जिम्मेदारी होनी चाहिए, ना कि DMF फंड की।

CG NEWS : पूर्व मंत्री ने मांग की है कि इस स्वीकृति को तत्काल निरस्त किया जाए और सड़क निर्माण के लिए राशि बाल्को कंपनी से ही प्राप्त कराई जाए। उन्होंने अपने विधायक कार्यकाल और कांग्रेस सरकार में जयसिंह अग्रवाल के कार्यकाल का हवाला देते हुए कहा कि उस समय SECL से राशि स्वीकृत करवाकर कई सड़क निर्माण कराए गए थे।

CG NEWS : कंवर का कहना है कि DMF फंड का उपयोग सार्वजनिक हित के लिए होना चाहिए, न कि निजी कंपनियों को लाभ पहुंचाने के लिए। उन्होंने बाल्को से सीधे फंड लेकर निर्माण कार्य स्वीकृत करने की मांग दोहराई है और सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories