Wednesday, August 26, 2026
Home Chhattisgarh Urban Administration Department Transfer: छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल:...

Urban Administration Department Transfer: छत्तीसगढ़ में नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल: 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले

Urban Administration Department Transfer: रायपुर: राज्य शासन ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के 122 अधिकारियों और कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना करते हुए बड़े पैमाने पर तबादले किए हैं। इन स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों में 66 अभियंता यानी इंजीनियर्स और 56 विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं। विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार ट्रांसफर सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक और स्वास्थ्य निरीक्षक से लेकर सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड दो, सहायक ग्रेड तीन, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य तक शामिल हैं।

Urban Administration Department Transfer: नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने इस प्रशासनिक फेरबदल के साथ ही सख्त निर्देश भी जारी किए हैं। इसके तहत स्थानांतरित किए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर हर हाल में 7 दिनों के भीतर कार्यभार ग्रहण करना होगा और इसकी सूचना विभाग को देनी होगी।

Urban Administration Department Transfer: शासन ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि तय समयावधि में कार्यभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में संबंधित अधिकारी या कर्मचारी का वर्तमान स्थान से वेतन आहरित नहीं किया जाएगा और यदि इस आदेश का उल्लंघन होता है तो संबंधित नियंत्रण अधिकारी के विरुद्ध भी कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here