बिहार : मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस की चपेट में आकर दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य मजदूरों की हालत गंभीर है। यह हादसा सिंहेश्वर थाना क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन के सामने विजय भगत के निर्माणाधीन मकान में हुआ।
Read More : Jabalpur Crime :मोबाइल चार्जिंग से मना करने पर खूनी हमला, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल, एक की हालत गंभीर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान में बने सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने का काम चल रहा था। सबसे पहले एक मजदूर टैंक के अंदर उतरा, लेकिन कुछ देर तक उसकी कोई आहट नहीं मिली। उसे देखने के लिए दूसरा मजदूर भी अंदर गया, पर वह भी बाहर नहीं निकल सका।
तीसरे मजदूर ने रस्सी के सहारे टैंक में उतरने की कोशिश की, लेकिन जहरीली गैस के प्रभाव से उसकी हालत भी बिगड़ गई और वह बाहर निकलने के लिए रस्सी खींचने लगा। आनन-फानन में उसे बाहर निकाला गया और इलाज के लिए जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। इसके बाद चौथा मजदूर सीढ़ी से टैंक में उतरा, लेकिन उसके साथ भी वही हादसा हुआ। हालांकि समय रहते उसे बाहर निकाल लिया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों की पहचान:
- प्रमोद यादव (55 वर्ष), निवासी – लालपट्टी वार्ड नंबर 1
- दिलीप चौहान (40 वर्ष), निवासी – बुढ़ावे गांव, सिंहेश्वर
घायलों की पहचान:
- संतोष कुमार, पिता – रघुनि यादव, निवासी – केटावन, सिंहेश्वर
- मुकेश कुमार, निवासी – सरोपट्टी, सिंहेश्वर
थानाध्यक्ष सिंहेश्वर, वीरेन्द्र राम ने बताया, “मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा लिया गया है और एक मजदूर का इलाज चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।”
Read More : CG JOB : सुकमा में मिशन वात्सल्य योजना के तहत परामर्शदाता और आउटरीच वर्कर पदों पर संविदा भर्ती
स्थानीय प्रशासन पर सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस प्रकार के कार्य में किसी सुरक्षा उपाय का पालन नहीं किया गया। मौके पर ना तो ऑक्सीजन मास्क था, ना ही कोई सेफ्टी उपकरण। इस लापरवाही ने दो परिवारों से उनके कमाने वाले सदस्य छीन लिए।













