Friday, April 10, 2026
25.9 C
Raipur

Chhattisagrh News : राधे-राधे’ बोलने पर प्रिंसिपल का तानाशाही बर्ताव, साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के मुंह पर चिपकाया टेप, मचा बवाल

दुर्ग। Chhattisagrh News : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित मदर टेरेसा इंग्लिश मीडियम स्कूल में एक साढ़े तीन साल की मासूम बच्ची के साथ अमानवीय व्यवहार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। स्कूल की प्रिंसिपल ईला ईवन कौलविन पर आरोप है कि उन्होंने बच्ची द्वारा ‘राधे-राधे’ कहकर अभिवादन करने पर नाराज होकर उसके मुंह पर टेप चिपका दिया और कलाई पर डंडे से बेरहमी से मारा।

Chhattisagrh News : पीड़िता के पिता प्रवीण यादव के मुताबिक, बुधवार को बच्ची जब स्कूल से घर लौटी तो रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस से की। गुरुवार को पुलिस ने प्रिंसिपल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115 (2), 299 और किशोर न्याय अधिनियम 2015 की धारा 75 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि बच्ची अंतर्मुखी स्वभाव की है और उसने जब ‘राधे-राधे’ कहकर प्रिंसिपल का अभिवादन किया तो प्रिंसिपल ने क्रोधित होकर उसे प्रताड़ित किया। बताया जा रहा है कि बच्ची के मुंह पर टेप करीब 15 मिनट तक चिपका रहा, जिससे वह मानसिक आघात और शारीरिक प्रताड़ना से गुजरी। बच्ची की कलाई पर डंडे के निशान भी पाए गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बजरंग दल और अन्य हिंदूवादी संगठनों ने स्कूल के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। आक्रोशित लोगों के प्रदर्शन को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने स्कूल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। थाना प्रभारी पारस सिंह ठाकुर ने बताया कि यह घटना पूरी तरह से जानबूझकर प्रताड़ना करने का मामला है और पुलिस गंभीरता से इसकी जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

12 करोड़ की सड़क पर उठे सवाल, सांकरा-बरही सड़क निर्माण में अनियमितता, विधायक संगीता सिन्हा...#cg

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Jaggi Murder Case Verdict: अमित जोगी को उम्रकैद, कोर्ट का सख्त फैसला...#amitjogi #cg #cgnews

Latest YouTube Shorts

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

नशे के सौदागारो-अड्डेबाजों पर अब ड्रोन से निगरानी, लॉ एंड ऑर्डर कंट्रोल करने ड्रोन पेट्रोलिंग...#cg

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

इश्क बना मौत का जाल: 22 साल के बॉयफ्रेंड ने 35 वर्षीय महिला की कर दी हत्या...#crime #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, मदुराई कोर्ट ने बड़ा और सख्त फैसला सुनाया...#news #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

यहां गाली देने पर भारी जुर्माना, मिलती है ये खौफनाक सजा...#shorts #mp #viralnews

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

अंजान युवती को हाय बोलने पर भिड़े दो पक्ष, रायपुर के हाइपर क्लब में देर रात बवाल...#raipur #nightclub

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

“धमतरी से आई खुशियों की मिसाल! दिल छू लेने वाली कहानी...#dhamtari #cg #cgnews

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories