Friday, May 15, 2026
39 C
Raipur

MP Politics : मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार, अव्यवस्था, किसानों की बदहाली और जनता के साथ अन्याय हो रहा हैं: जीतू पटवारी

MP Politics :मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी ने आज भोपाल में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार पर जनता को गुमराह करने, भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने और कानून-व्यवस्था में पूरी तरह विफल रहने का गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश दोनों ही असुरक्षा, अव्यवस्था और धोखाधड़ी के दौर से गुजर रहे हैं।

MP Politics :श्री पटवारी ने सरकार की नाकामियों को उजागर करते हुए निम्नलिखित प्रमुख मुद्दों पर ध्यान आकर्षित किया:

1. राहुल गांधी का संसद में सवाल
श्री राहुल गांधी ने दो दिन पहले संसद में कहा था कि

“देश की समस्याओं को सामने लाना और सच्चाई बताना सरकार का कर्तव्य है।”
उन्होंने कश्मीर में 26 लोगों की हत्या का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को याद दिलाया, जिसमें उन्होंने कहा था:
“ऐसी सजा देंगे कि जिसने किया, उसने सोचा भी नहीं होगा।”

साथ ही, बार-बार दावा किया गया कि
“भारत, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को हर हाल में वापस लेगा।”

गृह मंत्री ने भी संसद में कहा था:
“जान दे देंगे, पर PoK लेकर रहेंगे।”
लेकिन श्री पटवारी ने कहा कि हकीकत इससे उलट है। सरकार जनता को गुमराह कर रही है और इस मुद्दे पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

2. स्कूल शिक्षा विभाग में ट्रांसफर घोटाला
शिक्षकों के ऑनलाइन ट्रांसफर पोर्टल पर ₹5.70 करोड़ खर्च किए गए, लेकिन पोर्टल क्रैश हो गया।

4,503 शिक्षकों ने आवेदन किया, लेकिन 11,584 तबादले कर दिए गए।

नियमों के अनुसार केवल 10% तबादले संभव थे, लेकिन विभाग ने मनमानी करते हुए 7,976 स्वैच्छिक तबादले किए।

श्री पटवारी ने इसे “तबादला उद्योग” करार देते हुए कहा कि यह शिक्षा व्यवस्था की नींव को हिला रहा है और बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहा है।

3. महिलाओं और दलित-आदिवासी वर्ग पर अत्याचार
1 जनवरी 2024 से 20 जून 2025 तक 10,840 बलात्कार के मामले दर्ज हुए।
औसतन हर दिन 20 बलात्कार और 38 महिलाएं लापता हो रही हैं।

महिला अपराधों में 33% की वार्षिक वृद्धि हुई है, लेकिन न्याय की दर अत्यंत कम है।
दलित और आदिवासी वर्ग पर अत्याचार लगातार जारी हैं, जिससे समाज में असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

श्री पटवारी ने सरकार से सवाल किया कि महिलाओं और कमजोर वर्गों की सुरक्षा के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

4. किसानों के साथ धोखा
श्री पटवारी ने कहा कि कृषि मंडियों में अव्यवस्था और फसल समर्थन मूल्य में धोखाधड़ी लगातार जारी है।
सरकार ने गेहूं, लहसुन, प्याज, आलू और सोयाबीन के लिए उचित मूल्य का वादा किया था।
हकीकत यह है कि सोयाबीन आज भी 4,000 रुपये प्रति क्विंटल से नीचे बिक रहा है, जबकि सरकार ने 6,000 रुपये का वादा किया था।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो कांग्रेस उनके घरों के सामने अनशन करेगी।

5. प्रशासनिक ट्रांसफर फैक्ट्री
377 IAS में से 42 और 305 IPS में से 38 अधिकारियों के बार-बार तबादले किए गए।

सरकार ने ट्रांसफर को एक “उद्योग” बना दिया है, जिससे प्रशासनिक कार्य और विकास ठप हो गए हैं।

MP Politics :श्री पटवारी का बयान- “केंद्र और राज्य सरकार जनता को गुमराह कर रही हैं। महिलाएं असुरक्षित हैं, किसान ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और कर्मचारी परेशान हैं। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और अव्यवस्था चरम पर है। कांग्रेस जनता की आवाज उठाती रहेगी और सरकार को जवाबदेह बनाने के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी।”श्री पटवारी ने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और हर स्तर पर सरकार की नाकामियों को उजागर करती रहेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

cement companies : सीमेंट के दाम बेकाबू: कंपनियों की मनमानी, NITI Aayog की सलाह से खलबली

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Gold-Silver Import Duty Hike: सरकार के फैसले से सोना ₹11,000 महंगा, चांदी ₹3 लाख के पार...

Latest YouTube Shorts

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर ज्वेलरी चोरी केस 90 लाख की वारदात, मुख्य आरोपी ने की आत्महत्या

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में हाईवोल्टेज ड्रामा, 35 फीट ऊंचे होर्डिंग पर चढ़ी युवती

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

रायपुर में आज RCB vs KKR मुकाबला, शाहरुख खान के आने की चर्चा

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

महापौर का साला गिरफ्तार, पुलिस की पूछताछ जारी

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

भोपाल में मंत्री विश्वास सारंग ने किया श्रमदान, प्राचीन बावड़ी की सफाई अभियान में हुए शामिल

sarang-cleaning-campaign-bhopal: सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश...

शिवराज सरकार का बड़ा फैसला: आलीराजपुर के 66 गांवों की बदलेगी तस्वीर…

alirajpur-64-road-project:आदिवासी बहुल आलीराजपुर जिले के आजाद नगर (भाबरा) क्षेत्र...

देवास की पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 मजदूरों की मौत; कई की हालत गंभीर

dewas-patakha-factory-big-blast: मध्यप्रदेश के देवास जिले के टोककला स्थित पटाखा...

Related Articles

Popular Categories