Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Durg ED Raid : ईडी की बड़ी छापेमारी: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों...

Durg ED Raid : ईडी की बड़ी छापेमारी: मोक्षित कॉर्पोरेशन के ठिकानों पर कार्रवाई, सीजीएमएससी में 650 करोड़ के घोटाले की जांच तेज

Durg ED Raid
Durg ED Raid

Durg ED Raid : दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मोक्षित कॉर्पोरेशन से जुड़ी कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (सीजीएमएससी) में हुए 650 करोड़ रुपये से अधिक के कथित घोटाले की जांच के सिलसिले में की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हलचल मच गई है।

 

READ MORE :israel News : इज़राइल के खिलाफ यूरोप में बढ़ता दबाव: ब्रिटेन की चेतावनी, नीदरलैंड की पाबंदी

Durg ED Raid : सूत्रों के मुताबिक, ईडी और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) की संयुक्त टीम ने दुर्ग स्थित मोक्षित कॉर्पोरेशन के तीन आवासीय परिसरों और कार्यालयों पर एक साथ कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दो दर्जन से अधिक अधिकारी मौजूद थे, साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीआरपीएफ के जवानों की भारी तैनाती की गई थी। टीम ने परिसरों को चारों ओर से घेर लिया और किसी को भी भीतर जाने की इजाजत नहीं दी गई।

Durg ED Raid : ईडी की टीम एक दर्जन वाहनों के काफिले के साथ मौके पर पहुंची और तुरंत दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। जैसे ही छापेमारी की खबर फैली, आसपास के इलाके में लोगों की भीड़ लग गई। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं है कि इस कार्रवाई में क्या-क्या जब्त हुआ है। एजेंसियों की ओर से जांच पूरी होने के बाद ही आधिकारिक जानकारी सामने आने की संभावना है।

 

Durg ED Raid : बताया जा रहा है कि मोक्षित कॉर्पोरेशन का नाम सीजीएमएससी घोटाले में सामने आने के बाद एजेंसियों ने जांच तेज कर दी थी। इस घोटाले को लेकर पहले भी कई बार कार्रवाई हो चुकी है। करीब छह महीने पहले ईओडब्ल्यू और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने इस मामले में संयुक्त छापेमारी की थी। इसके अलावा, 27 जनवरी 2025 को मोक्षित कॉर्पोरेशन और शांतिलाल व शशांक चोपड़ा के गंजपारा स्थित आवास और कार्यालयों में भी दस्तावेज खंगाले गए थे।

 

READ MORE: MP NEWS: अस्पताल जलमग्न, भारी बारिश के चलते सेना बुलानी पड़ी, गुना में 24 घंटे में 12.92 इंच बारिश, देखिए तबाही का मंजर

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here