Jabalpur News : जबलपुर : नाग पंचमी पर्व के अवसर पर वन विभाग की टीम ने करीब 20 सपेरों को विभिन्न आसपास के क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से करीब 30 कोबरा और अन्य प्रजाति के सर्प बरामद किए गए है। वन विभाग के अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया की नाग पंचमी पर्व के मद्देनजर सपेरे एक्टिव हो जाते है और घर घर जाकर नाग के दर्शन करवाकर दान दक्षिणा लेने का काम करते है।
READ MORE: Bigg Boss 19 : मल्लिका शेरावत ने शो में शामिल होने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं बिग बॉस…
Jabalpur News : वहीं सपेरों के द्वारा जंगलों से सर्प को पकड़कर उनके साथ क्रूरता कर उनके दांत निकाल लिए जाते या उनके मुंह को सिलकर नागो के साथ क्रूरता की जाती है। जिसको देखते हुए वन विभाग की टीम के द्वारा रेलवे स्टेशन,बस स्टेंड और अन्य जगह सतत् निगरानी रखी जा रही है।जिसके बाद कारवाई करते हुए 20 सपेरों को गिरफ्तार कर 30 कोबरा और अन्य साँपो का रेस्क्यू किया गया है। वहीं रेस्क्यू कोबरा और प्रजाति के सांपों को वेटनरी प्राथमिक उपचार देने के बाद जंगलों में छोड़ दिया जाएगा।
READ MORE : CG News : भारी बारिश से धंसा कुआं, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम











