CG News : भारी बारिश से धंसा कुआं, एक ही परिवार के 3 लोगों की दर्दनाक मौत, गांव में मचा कोहराम

CG News :  कोरबा | छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। ग्राम बनवार (जड़गा चौकी) में भारी बारिश के कारण एक कुआं धंस गया, जिसमें दबकर एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा मंगलवार दोपहर हुआ और गांव में मातम का माहौल फैल गया।

Read More : Railway Line : रायपुर-धमतरी रेलवे लाइन को मिली रफ्तार, कुरूद तक पटरी बिछी — अगस्त तक पूरा होगा OHE और सिग्नल का काम

कैसे हुआ हादसा…

प्राप्त जानकारी के अनुसार, परिवार के सदस्य कुएं से मोटर पंप निकालने का प्रयास कर रहे थे, तभी अचानक कुएं की दीवार धंस गई और तीनों लोग उसमें दब गए। मलबा इतना ज्यादा था कि उन्हें तत्काल नहीं निकाला जा सका।

Read More : Entertainment News : 8 साल पुराने केस में राजकुमार राव ने किया कोर्ट में सरेंडर, शिवसेना की शिकायत पर जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट

मौके पर पहुंची पुलिस और रेस्क्यू टीम

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और आपदा बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घंटों की मशक्कत के बाद तीनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया। प्रशासन ने मृतकों के परिवार को सांत्वना दी है और मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

गांव में पसरा मातम

तीनों मृतक एक ही परिवार से होने के कारण गांव में शोक की लहर है। हादसे ने पूरे बनवार गांव को झकझोर कर रख दिया है। भारी बारिश के चलते राज्य के कई हिस्सों में इस तरह के हादसों का खतरा बना हुआ है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories