Railway Line : रायपुर-धमतरी रेलवे लाइन को मिली रफ्तार, कुरूद तक पटरी बिछी — अगस्त तक पूरा होगा OHE और सिग्नल का काम

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (42)

Railway Line : रायपुर | रायपुर से धमतरी तक नई बड़ी रेल लाइन के निर्माण कार्य को लेकर रेलवे ने रफ्तार पकड़ ली है। रायपुर से राजिम तक के लिए नई ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है, और जल्द ही ट्रेनों का संचालन शुरू होने की संभावना है। इस रूट पर बड़ी संख्या में लोग रोजाना सफर करते हैं, जिससे 25 लाख से ज्यादा की आबादी को सीधा फायदा मिलेगा।

Read More : Entertainment News : 8 साल पुराने केस में राजकुमार राव ने किया कोर्ट में सरेंडर, शिवसेना की शिकायत पर जारी हुआ था गैर-जमानती वारंट

कुरूद तक पटरी बिछी, अब OHE और सिग्नल का काम

अभनपुर से कुरूद तक लगभग 22 किलोमीटर लंबी रेलवे पटरी बिछाई जा चुकी है। अब इस रूट पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक वायर (OHE) और सिग्नल सिस्टम की जांच चल रही है। रेलवे अफसरों को 31 अगस्त 2025 तक कुरूद तक पूरा काम खत्म करने का टारगेट दिया गया है।

धमतरी तक तेजी से जारी है काम

कुरूद से धमतरी के बीच अभी पटरी बिछाने का कार्य जोरों पर है। रेलवे ने रायपुर से नवा रायपुर, अभनपुर, कुरूद होते हुए धमतरी तक रेलवे लाइन बिछाने के लिए करीब 550 करोड़ रुपए की लागत से यह प्रोजेक्ट मंजूर किया है। इसमें करीब 67 किलोमीटर तक बड़ी रेल लाइन बिछाई जा रही है।

प्रमुख स्टेशन और पैसेंजर हाल्ट

रायपुर-धमतरी रूट पर अभनपुर, कुरूद और धमतरी को बड़े स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। वहीं चटौद, सिर्री, सारसापुरी और सांकरा गांवों को पैसेंजर हाल्ट के रूप में विकसित किया जा रहा है, जहां ट्रेनों का अल्पकालिक ठहराव होगा।

Read More : Lok Sabha Day 7th : ऑपरेशन सिंदूर पर गरमाई संसद, गृहमंत्री अमित शाह बोले – आतंकी मारे गए, विपक्ष को खुशी नहीं हुई

प्रोजेक्ट में देरी

रेलवे ने इस प्रोजेक्ट को मार्च 2022 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक सिर्फ अभनपुर, राजिम और कुरूद तक ही काम पूरा हो सका है। कुरूद से धमतरी के बीच निर्माण कार्य अब अंतिम चरण में है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *