Lok Sabha Day 7th : ऑपरेशन सिंदूर पर गरमाई संसद, गृहमंत्री अमित शाह बोले – आतंकी मारे गए, विपक्ष को खुशी नहीं हुई

VIKASH KHALKHO
nishaanebaz.com (40)

Lok Sabha Day 7th : नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के सातवें दिन लोकसभा में सोमवार को “ऑपरेशन सिंदूर” पर तीखी बहस देखने को मिली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा में कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम और बैसरन घाटी में हमला करने वाले तीनों आतंकियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया है। इनमें दो की पहचान सुलेमान अफगान और जिब्रान के रूप में हुई है, जो लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठन से जुड़े थे।

Read More :  Gwalior Breaking : जनसुनवाई में हंगामा: अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर युवक ने किया हंगामा, SDM के बीच हुई झड़प

शाह ने बताया कि ये आतंकी 22 अप्रैल को हुए हमले में शामिल थे, जिसमें 25 भारतीय नागरिकों और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई थी। इस हमले के बाद सरकार ने तुरंत कार्रवाई की और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया। शाह ने जोर देकर कहा कि इस ऑपरेशन में केवल आतंकियों को निशाना बनाया गया और कोई भी सिविलियन हताहत नहीं हुआ।

अखिलेश यादव पर तीखी प्रतिक्रिया

अमित शाह के वक्तव्य के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने बीच में टिप्पणी करते हुए पूछा, “क्या पाकिस्तान से पुष्टि हुई कि ये आतंकी पाकिस्तानी थे?” इस पर गृहमंत्री नाराज़ हो गए और कहा, “बैठ जाइए अखिलेश जी, आतंकी मारे गए हैं, दुखी मत होइए।” शाह ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिन लोगों को आतंकियों के मारे जाने पर भी खुशी नहीं होती, वे शायद धर्म के चश्मे से आतंकवाद को देख रहे हैं।

कांग्रेस पर भी हमला, सिंधु जल संधि को बताया ऐतिहासिक भूल

गृह मंत्री ने कांग्रेस और पूर्व गृहमंत्री पी. चिदंबरम पर भी तीखे आरोप लगाए। शाह ने कहा कि “कांग्रेस के पूर्व गृहमंत्री अब सबूत मांग रहे हैं, जबकि हमारे पास प्रूफ है। मारे गए आतंकियों के पाकिस्तानी वोटर ID नंबर तक मौजूद हैं।” उन्होंने यह भी बताया कि मारे गए आतंकियों की जेब से जो चॉकलेट मिले, वे भी पाकिस्तान में बनी हुई थीं।

शाह ने 30 अप्रैल को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेना को पूर्ण ऑपरेशनल फ्रीडम दी थी। ऑपरेशन सिंदूर इसी के तहत 7 मई को अंजाम दिया गया। शाह ने बताया कि 100 किलोमीटर अंदर जाकर पीओके में आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया गया।

Read More :  Gwalior Breaking : जनसुनवाई में हंगामा: अवैध कॉलोनी के खिलाफ कार्रवाई न करने पर युवक ने किया हंगामा, SDM के बीच हुई झड़प

इसके अलावा शाह ने सिंधु जल संधि को कांग्रेस की ऐतिहासिक भूल बताते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इसे सस्पेंड कर दिया है और पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा भी रद्द किए जा चुके हैं।

हंगामे के बीच शाह बोले – अभी तो शुरुआत है, धैर्य रखें

सदन में विपक्षी दलों के हंगामे के बीच शाह ने कहा कि अभी उनके पास और भी जानकारियां हैं जो वे सदन के सामने रखेंगे। उन्होंने विपक्ष से धैर्य रखने की अपील करते हुए कहा, “ये चुनावी भाषण नहीं, 140 करोड़ भारतीयों की भावनाओं की अभिव्यक्ति है।”

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *