बिहार में कब कमान सम्हालेगी नीतीश सरकार! आ गई शपथ ग्रहण की तारीख… जानें पूरी जानकारी

Rahul Goshwami
Bihar NDA Manifesto

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली ऐतिहासिक सफलता के बाद नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। 243 सदस्यीय विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटें जीतकर न सिर्फ स्पष्ट बहुमत हासिल किया है, बल्कि बिहार की राजनीति में एक बार फिर अपनी मज़बूत पकड़ भी दिखाई है। बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी (रामविलास) और अन्य सहयोगी दलों ने मिलकर यह जीत सुनिश्चित की है।

कैबिनेट की अंतिम बैठक, नीतीश देंगे इस्तीफ़ा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह 11:30 बजे कैबिनेट की अंतिम बैठक बुलाई है। इस बैठक में वर्तमान विधानसभा को भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद नीतीश कुमार राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात करेंगे और अपना इस्तीफ़ा सौंपेंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में सभी प्रक्रियाएँ समय से पहले पूरी की जा रही हैं ताकि नई सरकार के गठन में कोई विलंब न हो।

Read More : Breaking Indore : राऊ में चरित्र शंका पर विवाद, मकान मालिक ने किराएदार को चाकू मारा; CCTV फुटेज सामने

एनडीए विधायक दल की बैठक आज ही
इस्तीफ़ा सौंपने के बाद एनडीए विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक होगी, जिसमें अगले मुख्यमंत्री के नाम पर औपचारिक मुहर लगेगी। हालांकि सूत्रों के अनुसार नीतीश कुमार का ही नेतृत्व तय माना जा रहा है। बैठक के बाद वे राज्यपाल से मिलकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे।

गांधी मैदान में शपथ, पीएम मोदी होंगे शामिल
पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में 20 नवंबर को भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियों को देखते हुए 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। मंच, सुरक्षा व्यवस्था, आमंत्रण सूची और विशेष मेहमानों के बैठने की व्यवस्था को लेकर प्रशासनिक टीमें लगातार निरीक्षण कर रही हैं।

Read More : West Bengal news : ‘माफी मांगों, वरना कानूनी कार्रवाई’ : राजभवन को ‘बम-हथियार का अड्डा’ बताने पर राज्यपाल की TMC सांसद को चेतावनी

मांझी ने किया साफ़—‘मंत्री पद का दबाव नहीं’
हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने दिल्ली में भाजपा चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात कर नई सरकार के गठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कभी भी गठबंधन पर मंत्री पद को लेकर दबाव नहीं डाला। उन्होंने कहा कि जो जिम्मेदारी गठबंधन देता है, वे उसे धैर्य के साथ स्वीकार करते हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *