Thursday, October 1, 2026
Home Chhattisgarh Chhattisgarh News:  17 जुलाई तक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द,...

Chhattisgarh News:  17 जुलाई तक सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, जानिए वजह 

Chhattisgarh News:
Chhattisgarh News:
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां 17 जुलाई तक रद्द कर दी गई हैं। जिला कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने यह आदेश आगामी छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र को देखते हुए जारी किया है।
Chhattisgarh News: प्रशासन का कहना है कि विधानसभा सत्र के दौरान जिले से जुड़े सवालों के जवाब समय पर और सही तरीके से देने के लिए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का कार्यालय में मौजूद रहना जरूरी है।
Chhattisgarh News: आदेश के अनुसार, 13 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को छुट्टी नहीं मिलेगी। सभी को मुख्यालय में रहकर अपनी जिम्मेदारियां निभानी होंगी।
Chhattisgarh News: यदि किसी कर्मचारी को बहुत जरूरी कारण से छुट्टी लेनी पड़े, तो उसे पहले अपने विभाग प्रमुख या सक्षम अधिकारी से लिखित अनुमति लेनी होगी। बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने या अवकाश पर जाने की अनुमति नहीं होगी।
Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here