Burhanpur News: बुरहानपुर : बुरहानपुर में श्री सकलपंच गुजराती मोढ वणिक समाज के तत्वावधान में मोढ़ेश्वरी महिला मंडल द्वारा संचालित आनंद मेला उत्सव के इस आयोजन में करीब 60 महिलाओं द्वारा 30 स्टॉल लगाकर व्यंजनों और वस्त्र तथा भगवान की पोशाको की दुकान लगाई गई, जिसमें डिस्काउंट रेट पर समाज बंधुओ को लिए बिक्री व्यवस्था रखी गई, जिसका समाज बंधुओ ने खूब लुफ्त उठाया, यहां मोदी चाय का स्टाल भी नजर आया जिस पर कुल्हड़ में चाय लेकर बारिश के मौसम में सभी ने आनंद लिया ।
Burhanpur News: श्री सकल पंच गुजराती मोढ़ वणिक समाज के तत्वावधान में मोढ़ेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित इस आनंद मेले में पानी पुरी, भुट्टा चाट , और विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल भी सजाए गए यहां पंजाबी गुजराती साड़ियों के लिए भी स्टॉल लगाए गए, यही नहीं इंस्टॉल्स पर डिस्काउंट रेट पर व्यंजनों को समाज बंधुओ के लिए परोसा गया , इस अवसर पर समाज अध्यक्ष रमेश दलाल सचिव उपेंद्र गुजराती सहित पदाधिकारी ने इस आनंद मेले का निरीक्षण कर लुफ्त भी उठाया ,वही मोढ़ेश्वरी महिला मंडल की आरती शाह ,जय बेन शाह मीना दलाल, अनीता मोदी ,मृदुला शाह अन्य महिलाओं ने मिलकर इस आनंद मेले का आयोजन किया इस आनंद में लेकर आयोजनकर्ताओं ने भी डिस्काउंट रेट पर दाल पकवान जैसे व्यंजन का स्टाल लगाया,कृष्णा जन्माष्टमी के लिए भगवान कृष्ण के सज्जा का सामान भी समाजजनों ने खूब खरीदा ।









