MP News : सिंगोली में युवक का दिनदहाड़े अपहरण, महिलाओं ने किया चक्काजाम – परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

VIKASH KHALKHO

MP News : राकेश राठौर/नीमच। जिले के सिंगोली क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई जब कंवरजी का खेड़ा निवासी एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। मामले के विरोध में महिलाओं ने सिंगोली-नीमच रोड पर चक्काजाम कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ तीखा विरोध दर्ज कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कचरुलाल गुर्जर, जो सिंगोली में दूध वितरण का कार्य करता है, जब वह बाजार से अपने गांव लौट रहा था, तभी रोजड़ी नदी के पास सफेद रंग की अल्टो कार में आए श्योपुरिया निवासी मोहनलाल गुर्जर और दो अन्य अज्ञात लोगों ने उसे जबरन गाड़ी में डालकर अगवा कर लिया। घटनास्थल पर कचरुलाल की मोटरसाइकिल लावारिस हालत में मिली।

परिजनों ने आरोप लगाया कि यह अपहरण सामाजिक रंजिश और पुरानी पारिवारिक दुश्मनी के चलते किया गया। प्रत्यक्षदर्शी हेमराज गुर्जर (निवासी परलई) ने दावा किया कि उसने पूरी घटना अपनी आंखों से देखी है।

सूचना मिलने पर परिजन सिंगोली थाने पहुंचे, लेकिन वहां पुलिस के रवैये से नाराज़ होकर उन्होंने शाम को चक्काजाम कर दिया। परिजनों का आरोप है कि थाना प्रभारी ने महिलाओं से अभद्र व्यवहार किया और अपह्त युवक के भाई का गला तक दबाने की कोशिश की।

जावद एसडीओपी रोहित राठौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एक विशेष टीम बनाकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभद्रता के आरोपों की भी जांच की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। लोग कचरुलाल की सकुशल वापसी की मांग कर रहे हैं और पुलिस की लापरवाही पर सवाल उठा रहे हैं।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *