Gwalior Crime : ग्वालियर। शहर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील बनाने की सनक ने ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा दी हैं। ताजा मामला केसर टावर रोड का है, जहां एक युवती ने मूवी ‘सैयारा’ देखने के बाद चलती कार के बोनट पर बैठकर स्टंट करते हुए रील बना डाली।
Gwalior Crime :इस वायरल वीडियो में युवती को बोनट पर बैठकर जान जोखिम में डालते हुए रील बनाते देखा जा सकता है। वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस भी हरकत में आई है। बताया जा रहा है कि युवती ने यह वीडियो ट्रेंडिंग रील के चक्कर में बनाया, लेकिन यह जानलेवा हो सकता था।
Gwalior Crime :चौंकाने वाली बात यह है कि पिछले 10 दिनों में ग्वालियर में ऐसे 12 से ज्यादा स्टंट वीडियो सामने आ चुके हैं, जिनमें रील बनाते हुए युवाओं ने जान की परवाह किए बिना खतरनाक हरकतें की हैं।
Gwalior Crime :अब यह देखना दिलचस्प होगा कि प्रशासन इस बढ़ते ट्रेंड पर कैसे लगाम लगाता है और क्या युवाओं में इस तरह की गैरजिम्मेदाराना हरकतों को लेकर कोई सख्ती दिखाई जाती है।











