Thursday, September 24, 2026
Home Madhya Pradesh MP NEWS: पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली जान से मारने...

MP NEWS: पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, यूपी नंबर से आया कॉल; डीजीपी से की शिकायत

CG CRIME
CG CRIME

MP NEWS: भोपाल: मध्य प्रदेश की राजनीति में उस वक्त हलचल मच गई जब पूर्व नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह को जान से मारने की धमकी मिली। जानकारी के मुताबिक, उन्हें उत्तर प्रदेश के मोबाइल नंबर 7238996759 से धमकी भरा फोन आया। फोन पर उन्हें धमकाने वाले शख्स ने कहा, *”तू जल्दी मरने वाला है, तेरा घर भी तोड़ दिया जाएगा।

MP NEWS: घटना के तुरंत बाद गोविंद सिंह ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की गंभीर जांच की मांग की है। उन्होंने पत्र में इस धमकी को उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला बताया।

MP NEWS: पुलिस विभाग ने शिकायत को संज्ञान में ले लिया है और कॉल की ट्रैसिंग व जांच शुरू कर दी गई है। मामले में राजनीतिक गलियारों में भी चिंता जताई जा रही है और कई नेताओं ने गोविंद सिंह की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

 

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here