Monday, May 18, 2026
30.1 C
Raipur

Breaking News : लैराई जात्रा में भगदड़ : 6 की मौत, 30 से ज्यादा घायल

पणजी/शिरगांव: Breaking News : गोवा के शिरगांव गांव में आयोजित पारंपरिक श्री लैराई देवी जात्रा उत्सव इस बार एक भीषण हादसे में तब्दील हो गया। बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं के बीच अचानक मची भगदड़ में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 30 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए हैं।

यह हादसा उस समय हुआ जब मंदिर परिसर में देर रात श्रद्धालु अग्नि पूजा (अग्निकुंड पर चलना) के लिए जुटे थे। सीमित स्थान और तेज़ धुएं के बीच भीड़ बेकाबू हो गई, जिससे अफरातफरी फैल गई और कई लोग एक-दूसरे पर गिर पड़े।

अस्पतालों में आपात स्थिति

घायल लोगों को गोवा मेडिकल कॉलेज (GMC) और मापुसा स्थित नॉर्थ गोवा डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सा सूत्रों के मुताबिक, कुछ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और इमरजेंसी ऑपरेशन थियेटर में इलाज जारी है।

प्रशासन अलर्ट पर

घटना के तुरंत बाद प्रशासन ने राहत और बचाव दल को मौके पर भेजा। स्थानीय पुलिस, फायर डिपार्टमेंट और डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया है, लेकिन हादसे की जांच शुरू कर दी गई है।

त्योहार की खुशी मातम में बदली

लैराई देवी की जात्रा, गोवा की सबसे पवित्र और प्राचीन धार्मिक परंपराओं में से एक मानी जाती है। हर साल हजारों श्रद्धालु अग्निकुंड पर चलने की इस अनोखी परंपरा में भाग लेते हैं। लेकिन इस बार उत्सव की जगह मंदिर परिसर में चीख-पुकार और आंसुओं की आवाज़ें गूंजती रहीं।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories