Canada : टोरंटो में जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान हिंदू श्रद्धालुओं पर हमला, बिल्डिंग से फेंके गए अंडे

VIKASH KHALKHO
#Nishanebaaz_News

Canada : टोरंटो: कनाडा के टोरंटो शहर में हिंदू समुदाय की आस्था पर एक और हमला सामने आया है। भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर अज्ञात लोगों ने अंडे फेंके। यह घटना ऐसे समय हुई जब श्रद्धालु भक्ति गीतों के साथ शहर की सड़कों पर परंपरागत रथ यात्रा निकाल रहे थे।

श्रद्धालुओं पर फेंके गए अंडे
रथ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर अंडे फेंकने की घटना का वीडियो संगना बजाज नाम की महिला ने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। वीडियो में फुटपाथ और सड़क पर टूटे हुए अंडे साफ देखे जा सकते हैं। संगना ने बताया कि यह अंडे एक बिल्डिंग से फेंके गए और इस हमले के बावजूद रथ यात्रा नहीं रोकी गई।

संगना बजाज ने कहा:
“हम स्तब्ध थे, आहत थे। लेकिन हमने अपना विश्वास नहीं खोया। नफरत आस्था पर कभी हावी नहीं हो सकती।”

सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया
संगना के वीडियो को इंस्टाग्राम पर 1.5 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों में नाराज़गी है। कई यूजर्स ने इसे एक नस्लभेदी हमला बताया और कनाडा की सरकार से कार्रवाई की मांग की है। एक यूजर ने लिखा, “अगर भारत में किसी अन्य धर्म के जुलूस पर ऐसा हमला होता, तो अंतरराष्ट्रीय मीडिया भारत को असहिष्णु बताने लगती।”

हालांकि, कुछ यूजर्स ने रथ यात्रा जैसे आयोजनों को सार्वजनिक सड़कों पर करने पर आपत्ति भी जताई। एक अन्य यूजर ने लिखा, “धार्मिक आयोजनों को निजी स्थानों या मंदिर परिसरों में आयोजित किया जाना चाहिए।”

कनाडा में बढ़ते हिंदूफोबिक हमलों पर चिंता
यह घटना ऐसे समय हुई है जब बीते कुछ महीनों में कनाडा में हिंदू मंदिरों पर हमले, धार्मिक प्रतीकों को नुकसान पहुंचाने और खालिस्तानी नारेबाज़ी जैसे कई मामले सामने आए हैं। अब इस रथ यात्रा पर हुआ हमला इस चिंता को और गहरा करता है।

भारतीय समुदाय ने की कार्रवाई की मांग
कनाडा में बसे भारतीय समुदाय और विभिन्न हिंदू संगठनों ने इस घटना की कड़ी निंदा की है। ‘#StopHinduHateInCanada’  जैसे हैशटैग सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं और भारतीय हाई कमिशन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की जा रही है।

देखे वीडियो –  https://x.com/dumontior/status/1944653991549210661

सरकारी प्रतिक्रिया का इंतजार
फिलहाल कनाडा की स्थानीय पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, और न ही भारत सरकार या टोरंटो स्थित भारतीय दूतावास ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *