Burhanpur News :बुरहानपुर के हरिरपुरा में MPEB की टीम स्मार्ट मीटर लगाने पहुंची ,टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, लोगों ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के बाद बिजली के बिल अधिक आ रहे हैं इसलिए हम इसका विरोध कर रहे हैं हमारे घरों पर यहां मीटर नहीं लगाया जाए, विरोध बढ़ता देख स्मार्ट मीटर लगाने आए कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने बिजली विभाग के अफसरो को दी जिसके बाद अफसरों ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाइज़ह भी दी.
Burhanpur News : साथ ही स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश भी बताएं लेकिन लोगों ने कहा कि आप हमें यहां लिख कर दे कि मीटर लगाने के बाद अधिक बील नही आएगे उसके बाद ही मीटर लगाए जबकि कुछ उपभोक्ताओं ने स्मार्ट मीटर लगाने के लिए 2 दिन का समय मांगा ,जिस पर अफसरो ने सहमति दी अफसरों ने कहा कि हमारे पास स्मार्ट मीटर लगाने के आदेश है जो विरोध कर रहे हैं उन्हें 2 दिन का समय दिया गया है। सभी जगह यहां स्मार्ट मीटर लगाई जाएगे।













