Tuesday, May 19, 2026
31.1 C
Raipur

CG NEWS : NMDC किरंदुल परियोजना में नवपदस्थ अधिकारियों का इंटक यूनियन ने किया स्वागत

CG NEWS : फकरे आलम खान/ बैलाडीला (किरंदुल)। NMDC की बीआईओएम किरंदुल परियोजना में हाल ही में दो वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्यभार संभाला है। अधिशासी निदेशक के पद पर रविंद्र नारायण ने बचेली से स्थानांतरित होकर 10 जुलाई 2025 को किरंदुल परियोजना में कार्यभार ग्रहण किया। वहीं, मुख्य महाप्रबंधक (उत्पादन) के रूप में के.पी. सिंह ने दोणामलैय परियोजना से स्थानांतरित होकर इसी दिन किरंदुल में पदभार संभाला। इस अवसर पर मेटल माइंस वर्कर्स यूनियन (इंटक) शाखा किरंदुल द्वारा दोनों अधिकारियों के साथ सौजन्य मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। यूनियन के पदाधिकारी, अध्यक्ष विनोद कश्यप और सचिव ए.के. सिंह के नेतृत्व में यूनियन प्रतिनिधियों ने 11 जुलाई को दोनों वरिष्ठ अधिकारियों से उनके कार्यालय में भेंट की।

NMDC
NMDC

CG NEWS Read More : Gwalior news : रेफरल केसों पर स्वास्थ्य आयुक्त सख्त, कहा—अब लापरवाही नहीं चलेगी, मातृ-शिशु मृत्यु दर में लाना होगा सुधार

सदस्यों ने पुष्पगुच्छ, गांधी टोपी, तिरंगा गमछा और शाल भेंट कर नवपदस्थ अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और उनके नए दायित्वों के लिए अपनी शुभेच्छा व्यक्त की। इस सौजन्य भेंट के दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने आशा व्यक्त की कि अधिशासी निदेशक रविंद्र नारायण और मुख्य महाप्रबंधक के.पी. सिंह के कुशल नेतृत्व में किरंदुल परियोजना नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि उत्पादन में निरंतर वृद्धि के साथ-साथ परियोजना में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सुविधाएं और संसाधन भी सुदृढ़ होंगे। साथ ही, किरंदुल परियोजना देश की अग्रणी लौह अयस्क परियोजनाओं में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करेगी।

CG NEWS Read More : CG NEWS : कोंडागांव कलेक्टर ने किया फरसगांव ब्लॉक का निरीक्षण — स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण सेवाओं के सुधार पर दिया जोर

इस अवसर पर यूनियन के प्रमुख पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें चिन्नास्वामी, श्री बिजी प्रदीप, महेश कुमार मल्लाह, जी. रवि, जियाउल हसन, ओंम कुमार साहू, राकेश लाल, रविश तिवारी, देव नारायण, संतोष सरोज, बृजेश मिश्रा,  दिलीप राणा, मोतीलाल साहू, राजेन्द्र नागेश, भोज कुमारी, जी. मरियम्मा, भुवनेश्वरी और दीपिका कोर्राम शामिल रहे।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Police Transfer: एसपी विजय पांडेय का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, कई अधिकारियों के तबादले

जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कानून व्यवस्था और...

Related Articles

Popular Categories