Wednesday, June 10, 2026
40 C
Raipur

Ahmedabad News : गुजरात में महिसागर नदी पर बना ब्रिज टूटा, 9 की मौत, कई अन्य घायल, रेस्क्यू में कीचड़ बना बाधा

Ahmedabad News : अहमदाबाद, गुजरात के वडोदरा जिले में बुधवार सुबह एक गंभीर हादसा हो गया, जब वडोदरा और आणंद को जोड़ने वाला गम्भीरा पुल अचानक ढह गया। इस दुर्घटना में अब तक कम से कम 9 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य घायल हुए हैं। हादसे के समय पुल पर मौजूद पांच वाहन नदी में गिर गए, जिनमें एक ट्रक और एक पिकअप अब भी फंसे हुए हैं।

Ahmedabad News : घटना वडोदरा के पादरा क्षेत्र में हुई, जहां महिसागर नदी पर स्थित यह पुल करीब 43 साल पुराना था। सूचना मिलते ही प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि घटनास्थल पर नदी में पानी जमा होने और कीचड़ की अधिकता के कारण बचाव दल को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Ahmedabad News : रेस्क्यू टीम नाव के जरिए घटनास्थल तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, लेकिन पानी की सतह पर कीचड़ के जमाव के चलते यह काम बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया है। कीचड़ में फंसे वाहनों को निकालने में पुलिस और राहत दल जुटे हैं। ट्रक को रस्सी से बांधकर बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है, जिसके लिए मौके पर क्रेन भी मंगाई गई है।

Ahmedabad News : एक अधिकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 8:30 बजे हुआ। वडोदरा के कलेक्टर अनिल धमेलिया ने बताया कि 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 6 अन्य घायल हुए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें वडोदरा के एसएसजी अस्पताल भेजा गया है। एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्यों में लगी हुई हैं।

Ahmedabad News : कलेक्टर के मुताबिक, नदी में अब भी एक ट्रक और एक पिकअप फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है। पुल के गिरने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि यह कहा जा रहा है कि वह अचानक ढह गया। जांच के बाद ही असली कारण सामने आ सकेगा कि पुल में पहले से कोई दरार थी या नहीं।

Ahmedabad News : मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हादसे पर दुख जताते हुए तुरंत तकनीकी विशेषज्ञों, मुख्य अभियंता और पुल डिजाइन टीम को घटनास्थल पर भेजने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने इस हादसे की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

Ahmedabad News : जानकारी के अनुसार, यह पुल पिछले साल ही मरम्मत किया गया था। ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए राज्य सरकार ने तीन महीने पहले करीब 212 करोड़ रुपये की लागत से एक नए पुल के निर्माण को मंजूरी दी थी, जिसकी डिजाइन और टेंडर प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी थी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Congress Protest:  महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Congress Protest: महंगाई-बिजली-पानी को लेकर कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Weather News: Chhattisgarh में बदलेगा मौसम, 60 KMH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories