Indore Latest News : पत्रकार विकास सोलंकी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या…

इंदौर। Indore Latest News : शहर में मंगलवार सुबह एक दुखद घटना सामने आई, जहां स्थानीय पत्रकार विकास सोलंकी ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आत्महत्या का कारण प्रारंभिक तौर पर पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Indore Latest News : घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर जिला अस्पताल पीएम (पोस्टमार्टम) के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि विकास सोलंकी पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय थे और स्थानीय मुद्दों पर मुखरता से आवाज उठाते रहे हैं।

पुलिस अब मृतक के मोबाइल, व्यक्तिगत जीवन और पारिवारिक संबंधों से जुड़े पहलुओं को खंगाल रही है। मामले को लेकर परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ की जा रही है।

इस घटना से इंदौर के पत्रकार जगत में शोक की लहर है। साथी पत्रकारों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए प्रशासन से पारदर्शी जांच की मांग की है। पुलिस फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह जानने में जुटी हुई है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories