Tuesday, August 18, 2026
Home Madhya Pradesh Ratlam Crime News: रतलाम में ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर 40 लाख की...

Ratlam Crime News: रतलाम में ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर 40 लाख की दिनदहाड़े लूट, कर्मचारी को धमकाकर बैग छीना; CCTV में कैद हुए बदमाश

Ratlam Crime News: रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम में दिनदहाड़े 40 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट का मामला सामने आया है। ब्लिंकिट (Blinkit) कंपनी की ड्रेस पहनकर आए दो बदमाशों ने एक कर्मचारी को जान से मारने की धमकी देकर नकदी से भरा बैग लूट लिया और स्कूटी से फरार हो गए। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

ब्लिंकिट की ड्रेस पहनकर पहुंचे बदमाश

Ratlam Crime News: घटना शहर सराय क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, एक बदमाश ब्लिंकिट कंपनी की ड्रेस पहनकर घर के मुख्य गेट तक पहुंचा। उस समय कर्मचारी नकदी से भरा बैग लेकर बाहर निकल रहा था। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और उसके हाथ से करीब 40 लाख रुपये से भरा बैग छीन लिया।

READ MORE: Indore Bike Fire: इंदौर में बाइक स्टार्ट नहीं हुई तो युवक ने गुस्से में अपनी ही मोटरसाइकिल को लगाई आग, पुलिस ने किया गिरफ्तार

साथी स्कूटी लेकर पहले से था तैयार

Ratlam Crime News: बैग लूटने के बाद आरोपी तेजी से सड़क की ओर भागा, जहां उसका साथी पहले से स्कूटी लेकर खड़ा था। दोनों बदमाश स्कूटी पर सवार होकर गायत्री टॉकीज की ओर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि स्कूटी चला रहा दूसरा आरोपी भी ब्लिंकिट की ड्रेस में था।

पीछा करने पर दी जान से मारने की धमकी

Ratlam Crime News: फरियादी के अनुसार, घटना के दौरान कर्मचारियों फरदीन और फिरोज ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देकर वहां से फरार हो गए।

दो दिन बाद दर्ज हुई एफआईआर

Ratlam Crime News: फरियादी मनीष पटवा ने पुलिस को बताया कि घटना सोमवार दोपहर हुई थी, लेकिन घटना के बाद वह घबरा गया था। उसने इसकी जानकारी अपने मित्र गौरव शर्मा को दी, जिनके रुपये बैग में रखे थे। गौरव शर्मा उस समय उज्जैन में थे और उनके लौटने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

READ MORE: Gwalior Murder Case: ग्वालियर में दोस्त की पत्नी को भगाकर ले जाने की रंजिश में युवक की हत्या, शव नदी में फेंका; दो आरोपी हिरासत में

CCTV फुटेज के आधार पर जांच

Ratlam Crime News: घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें दोनों बदमाश ब्लिंकिट की ड्रेस में दिखाई दे रहे हैं। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है और आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here