Chhattisgarh News : हेमचंद यूनिवर्सिटी की साइट पर पाक साइबर हमला, अपशब्द और धमकी भरे मैसेज…..

Parivesh
Chhattisgarh News : हेमचंद यूनिवर्सिटी की साइट पर पाक साइबर हमला, अपशब्द और धमकी भरे मैसेज.....

रायपुर/भिलाई। Chhattisgarh News : पाकिस्तान की ओर से भारत के खिलाफ एक बार फिर साइबर मोर्चे पर हमला हुआ है। इस बार निशाना बना है छत्तीसगढ़ का हेमचंद यादव विश्वविद्यालय। सोमवार शाम को विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर ग्रुप “एचओएएक्स 1137” ने हैक कर लिया। वेबसाइट के होमपेज पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, पोस्टर और गालियों से भरे संदेश अपलोड किए गए।

Chhattisgarh News : हैकर्स ने धमकी भरे अंदाज में लिखा कि यदि भारत ने दोबारा पाकिस्तान की साइबर सीमाओं में घुसने की कोशिश की, तो और बड़ा नुकसान किया जाएगा। चौंकाने वाली बात यह रही कि विश्वविद्यालय प्रशासन को वेबसाइट हैक होने की जानकारी देर रात तक नहीं थी। खुद विद्यार्थियों ने जब एडमिशन के लिए वेबसाइट खोली, तब हैकिंग का पता चला।

बताया गया है कि वेबसाइट का निर्माण और संचालन एक थर्ड पार्टी एजेंसी कर रही थी, जिसके कर्मचारी विश्वविद्यालय परिसर में ही कार्यरत हैं। साइबर विशेषज्ञों का कहना है कि इस स्तर के हमले की समय पर पहचान हो सकती थी, लेकिन सुरक्षा प्रणाली कमजोर रही। आखिरकार रात 8:10 बजे सर्वर बंद कर दिया गया और सुधार की प्रक्रिया शुरू की गई।

फिलहाल वेबसाइट पर काम जारी है, लेकिन इस घटना ने विश्वविद्यालय की साइबर सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *