CG News : बरसात ने बिगाड़ा किचन का बजट, रायपुर में सब्जियों की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, टमाटर बना लाल सोना

Parivesh
CG News : बरसात ने बिगाड़ा किचन का बजट, रायपुर में सब्जियों की कीमतों ने तोड़ा रिकॉर्ड, टमाटर बना लाल सोना

रायपुर। CG News : लगातार हो रही मूसलधार बारिश ने अब सिर्फ सड़कें और खेत ही नहीं, बल्कि आम आदमी की थाली पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। राजधानी रायपुर सहित प्रदेश भर में सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं, जिससे घरेलू बजट हिल गया है। जो टमाटर कभी 10 रुपये किलो था, वह अब 60 रुपये तक पहुंच चुका है।

CG News : मंडियों में सन्नाटा, बाजारों में महंगाई की मार

थोक फल-सब्जी मंडियों में अब वही आलम है, जैसे किसी त्योहार से पहले खरीददारी का उफान हो — फर्क बस इतना है कि यहां भीड़ नहीं, महंगाई का हल्ला है। व्यापारी साफ कह रहे हैं, “बारिश ने ना फसल छोड़ी, ना रास्ता।” खेतों में फसलें गल रहीं हैं, और सड़कों पर सब्जी ढोने वाले ट्रक कीचड़ में फंसे हैं।

लोकल फसलें बंद, बाहर से सप्लाई महंगी

खास बात यह है कि रायपुर और आसपास के जिलों में किसानों ने इस बार सब्जियों की बजाय धान पर दांव लगाया, और जिन किसानों ने सब्जियां उगाईं भी, वे बारिश से बर्बादी झेल रहे हैं। नतीजा ये हुआ कि लोकल सप्लाई कम हो गई और बाहर से आने वाली सब्जियों की कीमत ट्रांसपोर्टिंग में ही दोगुनी हो रही है।

सब्जियों ने तोड़ी कमर: टमाटर, करेला, भिंडी सबसे महंगे

इन दिनों टमाटर “लाल सोना” बन चुका है, जबकि करेला, भिंडी, बैगन, फूलगोभी जैसी आम सब्जियां भी आम आदमी की पहुंच से बाहर हो गई हैं। उपभोक्ता हलकान हैं, और छोटे दुकानदारों को भी डर है कि लोग अब कम खरीददारी करेंगे, जिससे उनकी बिक्री पर असर पड़ेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *