चारपाई पर बैठकर CM SAI ग्रामीणों से कर रहें संवाद…..

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से सुशासन तिहार 2025 के तहत आकस्मिक दौरे की शुरुआत की। उनका हेलीकॉप्टर सक्ती जिले के बंदोरा गांव में उतरा, जहां मुख्यमंत्री ने ग्राम करीगांव में ग्रामीणों से सीधे संवाद किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की चौपाल पीपल के पेड़ के नीचे आयोजित की गई, जहां गांव के लोगों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

ग्रामीण महिलाओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया। हल्दी चावल से तिलक करके और आरती उतार कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान, ग्रामीणों ने अपने मुद्दों को मुख्यमंत्री के सामने रखा और प्रशासन से उनकी समस्याओं का समाधान करने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ग्रामीणों के साथ समय बिताकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी और उनसे उनकी राय भी जानी।

खाट पर बैठकर ग्रामीणों से बातचीत कर रहे हैं मुख्यमंत्री साय

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories