लव जिहाद और कांग्रेस पर मंत्री विश्वास सारंग का तीखा हमला….देखें वीडियो

Parivesh

भोपाल | भोपाल में लव जिहाद के मामले को लेकर मंत्री विश्वास सारंग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत निंदनीय और अस्वीकार्य कृत्य है, जिसे किसी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार ने ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई के लिए धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम बनाया है। भोपाल मामले में एसआईटी गठित की गई थी, लेकिन जैसे-जैसे अन्य जिलों से मामले सामने आए, पूरे प्रदेश के लिए विशेष जांच दल का गठन कर दिया गया है।

मंत्री सारंग ने कहा कि सरकार सुनिश्चित करेगी कि कोई भी व्यक्ति दोबारा ऐसी हिमाकत न कर सके। उन्होंने साफ किया कि अपराधियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ा जाएगा और कठोरतम सजा दी जाएगी।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना
अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा कांग्रेस की पुरानी गलतियों पर माफी मांगने पर सारंग ने पलटवार किया। उन्होंने कहा, “कांग्रेस की गलती तो तभी से शुरू हो गई थी जब नेहरू ने देश की कमान संभाली। नेहरू परिवार ने हमेशा देश की एकता, अखंडता को कमजोर किया, आतंकवाद और भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया।”

उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों पर 80 के दशक की गलतियों के आरोप हैं, वे आज भी कांग्रेस में हैं, क्या राहुल गांधी उन पर कार्रवाई करेंगे? सारंग ने यह भी कहा कि कांग्रेस हमेशा समाज को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की राजनीति करती रही है।आखिर में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को अमेरिका नहीं, भारत में आकर जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *