Gwalior News : राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने दी सफाई, देखें वीडियो…

Parivesh

ग्वालियर। Gwalior News : प्रदेश में खाद्य सामग्री में मिलावट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने सफाई दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्वालियर के एक रेस्टोरेंट में की गई कार्रवाई पूरी तरह रूटीन जांच का हिस्सा थी, जिसे विपक्ष ने बेवजह तूल देने की कोशिश की है।

मंत्री पटेल ने कहा कि, “हम मिलावट के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। रेस्टोरेंट में हमारी टीम नियमित जांच के तहत गई थी। हमने वहां से सैंपल लिए हैं और जांच रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।”

मारपीट के आरोपों को सिरे से नकारते हुए उन्होंने कहा, “रेस्टोरेंट संचालक झूठे आरोप लगा रहे हैं। अगर किसी के साथ मारपीट हुई है, तो CCTV फुटेज पेश करें। हम नियमों के दायरे में काम कर रहे हैं, न कि किसी को परेशान करने के लिए।”

कांग्रेस पर तीखा हमला
मंत्री ने विपक्ष के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि “कांग्रेस ने 65 वर्षों में प्रदेश की व्यवस्था को बिगाड़ा। ग्वालियर-चंबल संभाग मिलावट के अड्डे बन चुके हैं और हम उसे साफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

पटेल ने कहा कि वे खुद हर जिले में जाकर मिलावटखोरी के मामलों की निगरानी करेंगे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे। साथ ही उन्होंने दो टूक कहा, “निराधार आरोप लगाने वालों से मैं डरने वाला नहीं। जनता के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ नहीं कर सकता।”

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *