अटल चौक पहुंचे मुख्यमंत्री, पुण्यतिथि पर अटल को माल्यार्पण कर किया नमन

VIKASH KHALKHO

रायपुर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को अवंती विहार स्थित अटल चौक पहुंचे। उन्होंने अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Read More : NCERT ने जारी किया Partition Horrors मॉड्यूल, Partition पर मचा घमासान

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि “आज हम अपने नाम के साथ छत्तीसगढ़ लिख पा रहे हैं, यह अटल जी की ही देन है। जब संसद में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया और सहयोगी दलों ने कहा कि वोट की व्यवस्था हो जाएगी, तब अटल जी ने साफ कहा था कि भले ही सरकार चली जाए, लेकिन सत्ता लोलुपों से समझौता करके यदि सरकार बनती है तो मैं ऐसी सरकार को चिमटे से भी छूना पसंद नहीं करूंगा। उन्होंने कहा था—मैं मृत्यु से नहीं डरता, मैं डरता हूं तो बदनामी से।’’ मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अटल जी ने हमेशा सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति की।

कार्यक्रम को उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संचालन राजकुमार राठी और मंजूल मयंक श्रीवास्तव ने किया जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री सत्यम दुआ ने किया।

Read More : Jabalpur News : जन्माष्टमी की धूम: जबलपुर के सनातन धर्म मंदिर में PWD मंत्री राकेश सिंह ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री जयंती पटेल, नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर, किशोर महानंद, अंजय शुक्ला, राजीव चक्रवर्ती, ललित जयसिंह, गोपी साहू, भीमवंत निषाद, दलविंदर सिंह बेदी, राम प्रजापति, सुनील कुकरेजा, पार्षद प्रदीप वर्मा, खेम सेन, कृतिका जैन, प्रभा विश्वकर्मा, संतोष श्रीवास्तव, किशोरचंद्र नायक, सुब्रत घोष, अजय पाणिकर, रविंद्र ठाकुर, कमल जैन, विलास सुतार, रामलाल साहू, रविंद्र चौहान, संजय नागर, इंदरचंद जैन, जयराम कुकरेजा, जितेंद्र नाग, ओम राठौर, हरीश ठाकुर, अनूप खेलकर, विनय निर्मलकर, सुरेंद्र सोलंकी, संतोष साहू, महेश बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *