Bijapur News : पूर्व सरपंच की गला घोंटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप…

Parivesh
Bijapur News : पूर्व सरपंच की गला घोंटकर हत्या, गांव में मचा हड़कंप...

बीजापुर। Bijapur News : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। मोदकपाल थाना क्षेत्र के चिन्नाकोडेपाल गांव में बीती रात अज्ञात हमलावरों ने वार्ड पंच और पूर्व सरपंच विजय जव्वा की गला घोंटकर हत्या कर दी। मृतक का शव गांव के मुख्य रास्ते पर पड़ा मिला, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया है।

Bijapur News : घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। बीजापुर एसपी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है, हालांकि हत्या के पीछे की असली वजह जानने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मर्ग कायम कर लिया है और मामले की गहन छानबीन जारी है। ग्रामीणों के अनुसार, विजय जव्वा सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति थे और हाल ही में किसी विवाद में नहीं पड़े थे, जिससे मामला और भी उलझ गया है। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए हैं, जिनके आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ाई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *