Tuesday, February 17, 2026
28.1 C
Raipur

CG NEWS : बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने किया हत्या का खुलासा, मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

CG NEWS :घरघोड़ा : घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम टेंडा में एक बुजुर्ग की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। हत्या में प्रयुक्त टांगी औजार भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।

CG NEWS :थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू को 2 जुलाई की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम टेंडा निवासी कपेष्वर राठिया (58 वर्ष) की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां कपेष्वर राठिया अपने घर में खाट पर मृत अवस्था में मिला। मृतक के पुत्र राजाराम राठिया (30 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि 1 जुलाई की रात उसके पिता घर के परछी में अकेले सो रहे थे। सुबह उठने पर देखा तो पिता मृत पड़े थे, सिर, कान से खून बह रहा था और चेहरे पर सूजन थी।

CG NEWS :पुलिस ने प्रार्थी की सूचना पर मर्ग क्रमांक 66/2025 धारा 194 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर ने मृतक की हत्या रक्तस्त्रावी आघात से होना और घटना को हत्यात्मक प्रकृति का बताया। इस आधार पर थाना घरघोड़ा में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 176/2025 धारा 103(1) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया।

CG NEWS : जांच के दौरान थाना प्रभारी ने गांव में गोपनीय रूप से अपने सूत्र सक्रिय किए। पूछताछ में पता चला कि गांव के रविन्द्र राठिया का मृतक कपेष्वर राठिया से नहीं बनती। संदेही रविन्द्र राठिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि गांव के संतोष कुमार बीसी ने उसे बताया था कि कपेष्वर राठिया तंत्र-मंत्र करता है और उसी के कारण उसकी तबीयत खराब हो रही है। इसी बात से नाराज होकर आरोपी रविन्द्र ने 1 जुलाई की रात करीब 10 बजे कपेष्वर राठिया के सिर पर लोहे की टांगी से वार कर हत्या कर दी।

CG NEWS : पुलिस ने आरोपी रविन्द्र राठिया पिता समयलाल राठिया (23 वर्ष) निवासी ग्राम टेंडा को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टांगी बरामद की। आरोपी द्वारा खून के साक्ष्य मिटाने के प्रयास पर उसके खिलाफ अतिरिक्त धारा 49, 238, 3(5) बीएनएस जोड़ी गई। साथ ही आरोपी को हत्या के लिए उकसाने वाले संतोष कुमार बीसी पिता नरेश कुमार बीसी (39 वर्ष) निवासी ग्राम नावापारा टेंडा को भी गिरफ्तार किया गया है।

CG NEWS : दोनों आरोपियों को घरघोड़ा पुलिस ने न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक कुमार गौरव साहू, सहायक स्टाफ की अहम भूमिका रही।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds