घर आये रिश्तेदार हुआ कुछ ऐसा, कर दी चाचा की हत्या

बिलासपुर: बिलासपुर के तेलीपारा इलाके में रविवार देर रात घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया, जब एक युवक ने अपने चाचा की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि मृतक दिनेश गुप्ता (37) शराब के नशे में गाली-गलौज कर रहा था, जिससे पहले से तनावपूर्ण रिश्तों से जूझ रहे भतीजे सुमित गुप्ता (25) ने आपा खो दिया और रसोई से चाकू लाकर पेट में वार कर दिया। घायल दिनेश को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के समय सुमित के रिश्तेदार घर आए हुए थे, तभी दिनेश ने माहौल बिगाड़ दिया। परिजनों के मुताबिक दिनेश अक्सर नशे में हंगामा करता था जिससे पूरा परिवार परेशान रहता था। हत्या की खबर मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी सुमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Women Empowerment: जांजगीर: नशेड़ी दूल्हे को मंडप से लौटाने वाली साहसी बेटी को पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

Women Empowerment: गौरी शंकर गुप्ता/जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले...

Related Articles

Popular Categories