Raipur News :राजधानी में आज से दो दिवसीय सावन प्रदर्शनी, प्रदेशभर के 35 से अधिक डिज़ाइनर हुए शामिल

Sanjay Sahu
Raipur News

Raipur News : रायपुर : राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित अशोका रतन के कम्युनिटी हॉल में आज 1 जुलाई को प्रदेश के विभिन्न जिलों से राखी डिजाइनर सहित लघु उद्योग संचालित कर रही महिलाएं दो दिवसीय सावन प्रदर्शनी में शामिल होने राजधानी पहुंचे है, उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम आयोजक कांसेप्ट फॉर यू ने बताया कि प्रदर्शनी का उदघाटन माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी कविता राठी द्वारा किया जाएगा।

Raipur News :आयोजकों ने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से तकरीबन 35 से अधिक राखी, ज्वेलरी, परफ्यूम, हैंडलूम, कॉस्मेटिक, साड़ी, फुटवियर, होम डेकर, आदि के स्टॉल आए है जहां स्वादिष्ट व्यंजन भी राजधानीवासियो के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रातः 11 बजे किया गया जो रात 8 बजे तक संपन्न होगा जिसमें महिला नेत्री, समाजसेवी महिलाए सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *