Bhopal News : एमपी बीजेपी को मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष….

Parivesh
Bhopal News

भोपाल | Bhopal News : मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को बहुत जल्द नया प्रदेश अध्यक्ष मिलने जा रहा है। इसको लेकर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आज शाम 4 बजे बीजेपी के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान भोपाल पहुंचेंगे और 4:30 बजे से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत होगी।

Bhopal News : यदि एक से अधिक उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया तो कल मतदान की प्रक्रिया होगी। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि कल दोपहर 2 बजे तक नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

दावेदारों की बात करें तो सबसे आगे माने जा रहे हैं विधायक हेमंत खंडेलवाल, वहीं यदि पार्टी आदिवासी चेहरे पर भरोसा जताती है तो केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उइके का नाम सबसे प्रमुख माना जा रहा है। महिला उम्मीदवारों में अर्चना चिटनिस, और ब्राह्मण चेहरे के रूप में नरोत्तम मिश्रा भी संभावित चेहरों में शामिल हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी ने बताया कि पार्टी के संगठन पर्व के तहत वार्ड समिति से लेकर जिला अध्यक्ष तक के चुनाव पहले ही संपन्न हो चुके हैं, अब अंतिम कड़ी के रूप में प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव शेष है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *