Bhopal News : बर्थडे पार्टी में गैंगस्टर स्टाइल फायरिंग, युवक की मौके पर मौत, मुख्य आरोपी नसीम पर ₹30,000 का इनाम घोषित…..

Parivesh

भोपाल : Bhopal News : राजधानी भोपाल में एक बर्थडे पार्टी के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग में एक युवक की जान चली गई। घटना छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है, जहां आशू खटीक की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने पहुंचे युवक अमित वर्मा को सिर में दो गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Bhopal News : घटना उस वक्त हुई जब पार्टी खत्म होने के बाद सभी दोस्त सड़क पर बातचीत कर रहे थे। तभी आरोपी नसीम बन्ने खां अपने साथियों के साथ वहां पहुंचा और अचानक 6 राउंड फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक, नसीम का निशाना राजा खटीक था, लेकिन गोलियां अमित को लग गईं।

नसीम खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का गुर्गा बताता है, हालांकि पुलिस ने इस दावे से इनकार किया है। आरोपी के खिलाफ भोपाल, सीहोर और राजगढ़ में पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने बताया कि नसीम की VIP रोड पर तलवार लहराते हुए हत्या से पहले का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपी पर ₹30,000 का इनाम घोषित किया है और उसे पकड़ने के लिए छह टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *