MP News : छिंदवाड़ा: क्रेन पलटने से कर्मचारी की मौत, चार घायल

0
104

छिंदवाड़ा। उमरानाला चौकी क्षेत्र के मोहखेड़ थाना अंतर्गत एक घाटी में ट्रक को बाहर निकालने के दौरान क्रेन पलटने से एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

चौकी प्रभारी पारसनाथ आरमो ने बताया कि सोमवार की शाम सिल्लेवानी–नागपुर मार्ग पर सड़क किनारे फंसे ट्रक को निकालने के लिए भेजी गई क्रेन (क्रेन नंबर एमपी28र् जेएन 0329) अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी चपेट में आने से एनएचआई के कर्मचारी नरेश (पिता: जवाहरलाल विश्वकर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी सोनबद्री) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, चार अन्य कर्मचारी भी गंभीर रूप से घायल हुए, जो क्रेन ऑपरेशन में मदद कर रहे थे।

सूचना मिलते ही उमरानाला चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here