Rewa Firecracker News: पटाखा व्यापारियों का लाइसेंस निरस्त, कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, अधिकारियों की अनुपस्थिति से फंसा लाइसेंस का मामला

VIKASH KHALKHO

रीवा। Rewa Firecracker News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में दीपावली का त्यौहार नजदीक आते ही पटाखा कारोबारियों और आम जनता के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा पटाखों के थोक विक्रेताओं का लाइसेंस निरस्त किए जाने के दो महीने बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं निकल सका है। इसके चलते इस बार दीपावली पर आतिशबाजी की गूंज न होने की आशंका गहरा गई है, जिससे त्यौहार का उत्साह फीका पड़ सकता है।

समस्या का समाधान न होने पर अपनी मांगों को लेकर जब थोक एवं फुटकर पटाखा विक्रेता कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे, तो उन्हें बताया गया कि कलेक्टर भोपाल में हैं। ऐसे में अधिकारियों की गैरहाजिरी से मामले का कोई तत्कालीन निराकरण होता नहीं दिख रहा है। फुटकर विक्रेताओं का कहना है कि वे त्यौहार की तैयारी में अपनी पूंजी लगा चुके हैं, लेकिन लाइसेंस रद्द होने के कारण थोक व्यापारी उन्हें माल देने में असमर्थ हैं।

Read More : CG News: सूरजपुर मां-बेटी हत्याकांड के दोषियों को फांसी देने के लिए खुद जल्लाद बनने को तैयार! CM और गृहमंत्री को लिखा पत्र

इस पूरी स्थिति से थोक और फुटकर दोनों ही वर्ग के व्यापारी भारी वित्तीय संकट में फंस गए हैं। थोक व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने फुटकर विक्रेताओं से अग्रिम राशि लेकर ऑर्डर दिए थे। यदि अब वे पैसा वापस करते हैं तो वे पूरी तरह दिवालिया हो जाएंगे। जब तक लाइसेंस पर लगी रोक नहीं हटती, तब तक नया सामान बाजार में लाना संभव नहीं है।

व्यापारियों ने प्रशासनिक कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए बताया कि मार्च महीने में कलेक्टर कार्यालय से ही निर्धारित स्थान के लिए लाइसेंस जारी किया गया था। अब अचानक उसी स्थान को सुरक्षित न बताते हुए लाइसेंस निरस्त कर दिया गया। व्यापारियों का तर्क है कि इतने कम समय में वहां नई बसाहट कैसे आ सकती है, और यदि बसाहट पहले से थी तो लाइसेंस कैसे जारी किया गया था। यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं हुआ तो व्यापारियों का भारी नुकसान तय है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *