Breaking News : प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी हादसे का शिकार, 1 मौत, 10 घायल…..

 Breaking News : इंदौर। प्रसिद्ध कथा वाचक प्रदीप मिश्रा की कथा से लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी मंगलवार रात भीषण हादसे का शिकार हो गई। घटना उस वक्त हुई जब श्रद्धालु खरगोन लौट रहे थे और उनकी तूफान गाड़ी की टक्कर एक तेज रफ्तार ट्रक से हो गई।

 Breaking News : हादसा इतना जबरदस्त था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

घायलों को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तूफान वाहन काफी तेज रफ्तार में था और अचानक सामने से आ रहे ट्रक से उसकी भिड़ंत हो गई।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश जारी है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories