CG News: दीपावली के बाद पंचायत में सियासी धमाका! पाहंदा (अ) की सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, 4 नवंबर को होगा फैसला

Sanjay Sahu
CG News

CG News: पाटन। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पाटन जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत पाहंदा (अ) में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर हलचल तेज हो गई है। सरपंच ईश्वरवती राजेश्वर ठाकुर के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान के लिए प्रशासन ने विशेष सम्मिलन बुलाने का आदेश जारी किया है। अब सबकी नजरें 4 नवंबर को होने वाली बैठक पर टिकी हैं।

प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 4 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे ग्राम पंचायत भवन पाहंदा (अ) में विशेष सम्मिलन आयोजित किया जाएगा। आवेदक गंगाराम पटेल सहित 16 अन्य पंचों ने छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम, 1993 के प्रावधानों के तहत सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की सूचना प्रस्तुत की थी। इसी के आधार पर सम्मेलन की तारीख तय की गई है।

मतदान के लिए प्रशासन ने की तैयारी

सम्मेलन की अध्यक्षता के लिए अतिरिक्त तहसीलदार पाटन को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, मतदान के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी अमलेश्वर को आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।

CG News: प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और ग्राम पंचायत सचिव को भी सूचना देकर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा है। अब 4 नवंबर को होने वाले इस विशेष सम्मिलन में अविश्वास प्रस्ताव पर क्या फैसला होता है, यह देखना अहम होगा। प्रस्ताव पारित होने या खारिज होने से ही सरपंच के पद को लेकर आगे की स्थिति स्पष्ट होगी।

 

Share The News
TAGGED:
Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *