Rewa Missing Minor Girl: एक ही घर से लापता हुईं दो नाबालिग बच्चियां, लोकेशन मिलने के बाद भी कार्रवाई में ढिलाई का आरोप; एसपी दफ्तर पहुंची मां

VIKASH KHALKHO

रीवा। Rewa Missing Minor Girl: रीवा जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी और मानव तस्करी से जुड़े मामलों का आंकड़ा लगातार चिंताजनक रूप से बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए गए चलाए गए चलाए गए अभियानों के बावजूद कई मामलों में स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। ताजा मामला बैकुंठपुर क्षेत्र का है, जहां बीते सितंबर माह में एक ही घर से अचानक दो नाबालिग लड़कियां रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई थीं। परिजनों के अथक प्रयास के बाद एक बच्ची को तो दस्तयाब कर लिया गया, लेकिन 16 वर्षीय किशोरी की तलाश अब तक पूरी नहीं हो सकी है।

लापता किशोरी की तलाश में पीड़ित मां अब वरिष्ठ अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है। परिजनों का आरोप है कि स्थानीय निवासी विपिन साकेत (निवासी खजुआ) दोनों बच्चियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। शिकायत के बाद पुलिस ने एक बच्ची को बरामद कर लिया, लेकिन दूसरी 16 वर्षीय नाबालिग का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।

Read More : Rewa Firecracker News: पटाखा व्यापारियों का लाइसेंस निरस्त, कलेक्ट्रेट पहुंचे व्यापारी, अधिकारियों की अनुपस्थिति से फंसा लाइसेंस का मामला

पुलिस अधीक्षक (SP) कार्यालय पहुंची पीड़ित मां ने बैकुंठपुर थाना पुलिस पर गंभीर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि बेटी की संभावित लोकेशन की जानकारी मिलने और पुलिस को देने के बाद भी स्थानीय पुलिस द्वारा मामले में कोई तत्परता या गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी जेठ की लड़की ने घटना से जुड़े तथ्य उजागर किए थे, जिसमें संदिग्ध आरोपी विपिन साकेत का नाम प्रमुखता से सामने आया था। नामजद जानकारी और आरोपी की पहचान स्पष्ट होने के बावजूद पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी तक न पहुंच पाना पुलिस की कार्यशैली पर गहरे सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित परिवार ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर जल्द से जल्द नाबालिग बेटी को सकुशल वापस लाने की गुहार लगाई है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *