MP TOP 5 Breaking : एमपी सुबह की 5 बड़ी खबरें….

Parivesh
MP TOP 5 Breaking

1. एम्स भोपाल में आईसीजी तकनीक से स्तन कैंसर सर्जरी में क्रांति
भोपाल। एम्स भोपाल ने स्तन कैंसर सर्जरी में नई आईसीजी तकनीक शुरू की है। यह तकनीक प्रभावित लसीका ग्रंथियों की सटीक पहचान कर सर्जरी में नुकसान घटाती है और मरीज को कम परेशानी होती है। विशेषज्ञों के अनुसार, यह तकनीक एक तरह का जीपीएस सिस्टम है, जो डॉक्टरों को कैंसर के फैलने का सही रास्ता दिखाती है और लिम्फेडेमा का खतरा भी कम करती है।

READ MORE : ट्रंप का नया टैरिफ बम : ब्रांडेड मेडिसिन पर 100% आयात शुल्क, जानें कब से होगा लागू…

2. मुख्यमंत्री ने घोषित किया: सरकार सोयाबीन एमएसपी अंतर का भुगतान करेगी
भोपाल। मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि इस साल अतिवृष्टि और बीमारी की वजह से खराब हुई सोयाबीन फसल का मुआवजा सरकार देगी। यदि किसान मंडियों में एमएसपी से कम दर पर फसल बेचते हैं, तो सरकार उसका घाटा भी भरेंगी। इसके साथ ही प्रदेश में अन्न सुरक्षा संकल्प जागरूकता कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिससे राशन लेने वालों को SMS के जरिए जानकारी मिलेगी और कतारों में राहत होगी।

3. एमपी में जीएसटी को लेकर कांग्रेस का आंदोलन जारी
भोपाल। प्रदेश में गौवंश और गौमांस पर जीएसटी शून्य किए जाने के विरोध में कांग्रेस ने आंदोलन तेज कर दिया है। आज एमपी के सभी बड़े शहरों में प्रदर्शन होंगे और हर जिले व ब्लॉक में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह जनता और गौवंश के अधिकारों के लिए पहला चरण है और आंदोलन दो दिन तक चलेगा।

4. एमपी में विदाई की ओर बढ़ा मानसून, तेज बारिश का अलर्ट
भोपाल। मानसून धीरे-धीरे प्रदेश से विदा हो रहा है, लेकिन 28 और 29 सितंबर को इंदौर, नर्मदापुरम, जबलपुर और उज्जैन संभाग में तेज बारिश की संभावना है। लो प्रेशर एरिया के कारण नीमच, श्योपुर, भिंड और मुरैना से मानसून लौटा है। अगले एक-दो दिन में ग्वालियर, दतिया और मंदसौर से भी मानसून लौटने की उम्मीद है।

READ MORE : CG News : भव्य दुर्गा पंडाल में आग, प्रतिमा खंडित, श्रद्धालु बचकर निकले…..

5. राजधानी भोपाल के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती, 1 से 6 घंटे तक प्रभावित इलाकों में शटडाउन
भोपाल। संधारण कार्य के चलते राजधानी के 30 इलाकों में आज बिजली कटौती होगी। सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्रगति नगर, अशोका गार्ड, शाहंशाह गार्डन और अन्य इलाकों में पावर कट होगा। कुछ क्षेत्रों में दोपहर 3 से शाम 4 बजे तक भी बिजली बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *