Friday, April 3, 2026
36.1 C
Raipur

Raipur Chhattisgarh : विकसित छत्तीसगढ़ की पटरी पर दौड़ती नई रेल योजनाएं…..

रायपुर। Raipur Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ अब रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में देश के अग्रणी राज्यों की कतार में खड़ा हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना को साकार करने के लिए राज्य में दर्जनों नई रेलवे परियोजनाएं स्वीकृत और निर्माणाधीन हैं। केंद्र सरकार ने 2025-26 के रेल बजट में छत्तीसगढ़ को 6,925 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जबकि 47,000 करोड़ रुपये की लागत से प्रदेश में रेलवे विकास कार्य जारी हैं।

Raipur Chhattisgarh : राज्य को हाल ही में दो नई वंदे भारत ट्रेनों — रायपुर-विशाखापट्टनम और रायपुर-नागपुर — की सौगात मिली है। इसके अलावा रायपुर में मेट्रो ट्रेन सेवा के लिए भी सर्वे प्रारंभ कर दिया गया है।

🚉 32 रेलवे स्टेशनों का हो रहा वर्ल्ड क्लास कायाकल्प

छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशनों में रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अंबिकापुर, डोंगरगढ़, उरकुरा और भानुप्रतापपुर जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। केवल रायपुर स्टेशन के कायाकल्प पर 463 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

🔧 प्रगतिशील रेल परियोजनाओं को मिल रही रफ्तार

वर्तमान में राज्य में जिन प्रमुख रेल परियोजनाओं पर कार्य हो रहा है, उनमें शामिल हैं:

  • राजनांदगांव-नागपुर तीसरी लाइन (228 किमी, लागत 3,544 करोड़)

  • बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन (206 किमी, लागत 2,135 करोड़)

  • खरसिया-धरमजयगढ़ नई रेल लाइन (162 किमी, लागत 3,438 करोड़)

  • गौरेला-पेंड्रा-गेवरा रोड रेल लिंक (156 किमी, लागत 4,970 करोड़)

  • बोरिडांड-अंबिकापुर दोहरीकरण (80 किमी, लागत 776 करोड़)

🌄 बस्तर को मिलेगा नया रेलवे जीवन

बस्तर क्षेत्र में रावघाट-जगदलपुर नई रेललाइन (140 किमी) को हाल ही में भारत सरकार ने मंजूरी दी है। यह परियोजना 3,513 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी और बस्तर के सामाजिक-आर्थिक विकास में अहम भूमिका निभाएगी। इसके अलावा कोठागुडेम-किरंदुल रेललाइन का सर्वे अंतिम चरण में है, जो सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा को जोड़ेगी।

🛤️ नई योजनाओं का सर्वे अंतिम चरण में

राज्य में कई और प्रस्तावित परियोजनाएं, जैसे अंबिकापुर-बरवाडीह, खरसिया-नया रायपुर-परमलकसा, सरदेगा-भालूमाड़ा, धरमजयगढ़-लोहरदगा आदि का सर्वे लगभग पूर्ण हो चुका है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ देश के रेल नक्शे पर और अधिक मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगा।

🏗️ राज्य की खुद की रेल परियोजना भी शुरू

कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने 300 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया है। इसके बनने से झारसुगुड़ा-नागपुर रेलमार्ग का बोझ कम होगा और औद्योगिक क्षेत्र को कनेक्टिविटी में बड़ा लाभ मिलेगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Liquor Scam : शराब घोटाला...भूपेश के बेटे चैतन्य और लखमा की पेशी, 59 नए आरोपी भी हुए पेश...#cg

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला,  जेल जाएंगे अमित जोगी!,  3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Jaggi Murder Case : जग्गी हत्याकांड मामला, जेल जाएंगे अमित जोगी!, 3 हफ्ते के अंदर करना होगा सरेंडर

Cicada Variant Alert :  कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

Cicada Variant Alert : कोरोना ने दी फिर दस्तक, अमेरिका समेत 22 देशों में फैल रहा नया वेरिएंट...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

1 April New Rules : आज से छत्तीसगढ़ में बड़े बदलाव,रजिस्ट्री सस्ती, टोल-पेट्रोल महंगा, शराब-गैस...

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

इंदौर से खाटू श्याम के लिए पहली सीधी ट्रेन शुरू, सांसद लालवानी ने दिखाई हरी झंडी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर और आसपास के श्रद्धालुओं...

C.G News : रेल यात्रियों के लिए राहत, बिलासपुर मंडल में 14 ट्रेनें फिर से बहाल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  रेल यात्रियों के लिए बड़ी...

M.P News : राजेंद्र भारती मामले पर मंत्री विश्वास सारंग का पलटवार, कांग्रेस पर साधा निशाना

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भोपाल में सहकारिता मंत्री विश्वास...

M.P सरकार का बड़ा फैसला! खिले शिक्षकों के चेहरे…लागू होगा नया वेतनमान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश सरकार ने स्कूल...

Related Articles

Popular Categories